क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Kondagaon Wedding: एक मंडप में दो शादी, एक दूल्हा और दो दुल्हनें; आदिवासी समाज ने जताया विरोध

On: अप्रैल 2, 2026 4:42 अपराह्न
Follow Us:
kondagaon wedding: एक मंडप में दो शादी, एक दूल्हा और दो दुल्हनें; आदिवासी समाज ने जताया विरोध
---Advertisement---

Kondagaon Wedding: कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक के बैलगांव में एक युवक द्वारा दो युवतियों से एक ही मंडप में शादी करने का मामला सामने आया है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सर्व आदिवासी समाज ने इस विवाह को परंपराओं के विपरीत बताते हुए विरोध जताया है। समाज का कहना है कि प्रशासन समय रहते उचित कदम नहीं उठाए, तो वे आंदोलन का रास्ता भी अपना सकते हैं। दरअसल, युवक की 2 लड़कियों से शादी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। (कोंडागांव एक दूल्हा दो दुल्हन)

WhatsApp Image 2026 03 27 At 10.26.43 AM 1024x836 1 300x245

जानकारी के अनुसार, युवक हितेश यादव ने अपनी दोनों प्रेमिकाओं- फुलबती (शंकरपुर निवासी) और यामिनी (बनियागांव निवासी) के साथ एक ही मंडप में सात फेरे लिए। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। (कोंडागांव एक मंडप में दो शादी)

आदिवासी समाज ने कहा, ऐसी शादी का समाज समर्थन नहीं करता है, क्योंकि यह उनकी परंपराओं और सामाजिक मर्यादाओं के विपरीत है। युवक ने युवतियों को बहला-फुसलाकर शादी की है। प्रशासन इसकी उच्च स्तरीय जांच करें और सख्त कार्रवाई की जाए।

658605987 2077137133144125 8448734247148571537 N 300x164

वीडियो में दूल्हा दोनों दुल्हनों का हाथ थामकर अग्नि के फेरे लेते नजर आ रहा है। जश्न के दौरान दोस्तों और ग्रामीण जमकर डांस करते दिखाई दिए। यह मामला फरसगांव ब्लॉक के बैलगांव का है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम हितेश यादव है, जो कि खेती किसानी करता है। हितेश की पहली पत्नी शंकरपुर की रहने वाली फुलबती और दूसरी पत्नी बनियागांव गांव की रहने वाली यामिनी है।

दूल्हे ने बताया कि पहली लड़की ने मेरा प्रपोजल ठुकरा दिया था, जबकि दूसरी ने तुरंत हां कह दी। इसके बाद पहली लड़की ने भी हां कह दिया। हालात ऐसे बने की दोनों ही शादी के लिए राजी हो गईं।

रस्में भी रहीं खास (Kondagaon Farasgaon Viral Wedding)

विवाह समारोह में हल्दी, बारात, फेरे और भोज सहित सभी पारंपरिक रस्में पूरे विधि-विधान से निभाई गईं। कार्यक्रम के बाद दूल्हा और दोनों दुल्हनों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया, जिसमें बारातियों और मेहमानों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

Comp 150177459576317746849601774687070 1775054300

विवाह खुले तौर पर गाजे-बाजे के साथ संपन्न हुआ, जिसमें 23 मार्च 2026 को मंडपाच्छादन और हरिद्रालेपन (हल्दी) की रस्में हुईं, जबकि 24 मार्च 2026 को पाणिग्रहण, लग्न और आशीर्वाद समारोह आयोजित किए गए। सभी रस्में पारंपरिक तरीके से पूरी की गईं। तीनों परिवारों की रजामंदी, समाज के बुजुर्गों के आशीर्वाद के साथ यह विवाह हुआ ताकि भविष्य में विवाद न हो।

सर्व आदिवासी समाज ने जताया विरोध

वहीं, सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस विवाह का विरोध किया। समाज का कहना है कि यह परंपराओं और सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक ने दोनों युवतियों को बहला-फुसलाकर शादी की है और प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Comp 73 21774687103 1775054309

आदिवासी समाज में परंपरा अलग

इस मामले में अधिवक्ता निपेंद्र मिश्रा ने बताया कि हिन्दू मैरिज एक्ट के तहत कोई व्यक्ति दो विवाह नहीं कर सकता। दूसरा विवाह तभी संभव है, जब पहली पत्नी से विधिवत तलाक लिया गया हो। हालांकि, आदिवासी समाज में अक्सर एक से अधिक विवाह की परंपरा देखी जाती है।

CG Wedding: एक दूल्हा और दो दुल्हनें, शादी ने देख हैरान रह गए लोग

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });