क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

राघव चड्ढा का AAP को जवाब- खामोश कराया, हारा नहीं:चेतावनी- सैलाब बनकर आऊंगा; कल राज्यसभा में पार्टी उपनेता पद से हटाया था

On: अप्रैल 3, 2026 10:15 पूर्वाह्न
Follow Us:
राघव चड्‌ढा का aap को जवाब खामोश कराया, हारा नहीं:चेतावनी सैलाब बनकर आऊंगा; कल राज्यसभा में पार्टी उपनेता पद से हटाया था
---Advertisement---

पंजाब से सांसद राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी(AAP) के राज्यसभा में उपनेता पद से हटाने और पार्टी कोटे से बोलने का टाइम न देने को लेकर शुक्रवार को पहली बार सामने आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर इस पर प्रतिक्रिया दी। राघव चड्ढा ने कहा- मुझे खामोश करवाया गया है लेकिन मैं हारा नहीं हूं। आम आदमी को ये मेरा संदेश है। राघव चड्ढा ने कहा कि मैंने पब्लिक के मुद्दे उठाए, इससे AAP को क्या नुकसान हुआ? । वीडियो के आखिर में उन्होंने AAP को चेतावनी दी कि आवाज खामोश कराने वालों के सामने मैं सैलाब बनकर आऊंगा। हालांकि राघव ने न तो पार्टी के किसी नेता का नाम लिया और न ही पार्टी छोड़ने या आगे की रणनीति को लेकर कुछ कहा। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया था। पंजाब से ही राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को उनकी जगह दे दी। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर जानकारी दी थी। लेटर में कहा कि सदन में पार्टी की तरफ से बोलने का समय न दिया जाए। राघव 2022 से पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। उनका कार्यकाल 2028 तक है। पार्टी ने इस फैसले की वजह नहीं बताई है। हालांकि, राघव चड्ढा ने लंबे समय से पार्टी से दूरी बना ली थी और AAP को लेकर कोई बयान नहीं दे रहे हैं। यहां तक कि AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के वक्त वह UK में थे। केजरीवाल के बरी होने पर भी उन्होंने एक शब्द नहीं कहा था। राघव चड्ढा की वीडियो में कहीं अहम बातें CM मान ने कहा था- पार्टी की नीति सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के AAP के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पार्टी की नीतियां चलती रहती हैं। जब हम 4 चुने गए थे तो धर्मवीर गांधी को लीडर बनाया गया था। उसके बाद मुझे नेता बनाया गया था। यह पार्टी के फैसले हैं, तो चलते रहते है। नए उपनेता ने कहा था- मैं किसी की शैली नहीं दोहराऊंगा राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा में AAP सांसदों के उपनेता बनाए गए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के वाइस चांसलर सांसद अशोक मित्तल ने कहा था कि मेरा मुख्य फोकस सरकार और विपक्ष के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना होगा। राघव चड्ढा की तरह मुखर भूमिका में नजर आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर नेता की अपनी अलग कार्यशैली और व्यक्तित्व होता है। मैं अपनी बुद्धिमत्ता और अनुभव के अनुसार काम करूंगा, न कि किसी की शैली को दोहराने की कोशिश करेंगे। संसद के पिछले 2 सत्रों में चड्ढा के उठाए मुद्दे शीतकालीन सत्र 2025 बजट सत्र 2026

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });