क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस- दिल्ली का सफदरजंग मकबरा जगमगाया:दुनिया में चल रहे ‘लाइट इट अप ब्लू’ के तहत आयोजन, भारत में 2 करोड़ पीड़ित

On: अप्रैल 2, 2026 5:53 अपराह्न
Follow Us:
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस दिल्ली का सफदरजंग मकबरा जगमगाया:दुनिया में चल रहे 'लाइट इट अप ब्लू' के तहत आयोजन, भारत में 2 करोड़ पीड़ित
---Advertisement---

वर्ल्ड ऑटिज्म अवेयरनेस डे के मौके पर बुधवार शाम को दिल्ली के सफदरजंग टॉम्ब को नीली रोशनी से सजाया गया। यह पहल गुरुग्राम स्थित ऑटिज्म सेंटर फॉर एक्सीलेंस (ACE) की ओर से की गई। ये आयोजन दुनिया भर में चल रहे लाइट इट अप ब्लू (LightItUpBlue) अभियान के तहत किया गया, जिसमें दुनिया भर के प्रमुख स्मारकों को नीले रंग से रोशन किया जाता है। इसका उद्देश्य ऑटिज्म से जुड़े लोगों के प्रति जागरूकता और स्वीकृति बढ़ाना है। इस पहल में सब्यता फाउंडेशन और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने भी सहयोग किया। ‘हर जीवन का महत्व’ थीम पर आयोजन हर साल 2 अप्रैल को मनाए जाने वाले इस दिन की थीम इस बार ‘ऑटिज्म और मानवता-हर जीवन का मूल्य’ रखी गई थी। नीली रोशनी, जो ऑटिज्म जागरूकता का वैश्विक प्रतीक मानी जाती है। शांति, स्वीकृति और समझ का संदेश देती है। स्मारक की नीली रोशनी ने समाज को यह संदेश दिया कि ऑटिज्म से जुड़े लोगों को समझना, स्वीकार करना और उन्हें समान अवसर देना जरूरी है। 11 साल से काम कर रहा ACE ACE पिछले 11 साल से ऑटिज्म से जुड़े बच्चों और युवाओं के लिए काम कर रहा है। आयोजन पर संस्था की संस्थापक डॉ. अर्चना नायर ने कहा कि हर व्यक्ति में समाज का हिस्सा बनने की क्षमता होती है और ऑटिज्म से जुड़े लोग जीवन में खुशी और संतुलन लाते हैं। इस आयोजन में शिक्षकों, परिवारों, समर्थकों और समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। इस तरह की पहल के जरिए समाज में जागरूकता बढ़ाने और ऑटिज्म से जुड़े लोगों को मुख्यधारा में लाने की कोशिश की जा रही है। क्या है ऑटिज्म? ऑटिज्म एक दिमागी स्थिति है जो बचपन से विकसित होती है और पूरी उम्र रहती है। इसमें व्यक्ति को दूसरों से बातचीत करने, अपनी बात समझाने और सामाजिक रिश्ते बनाने में कठिनाई होती है। ऑटिज्म से प्रभावित व्यक्ति अक्सर एक ही काम या व्यवहार को बार-बार दोहराते हैं। भारत में लगभग 1.8 से 2 करोड़ लोग ऑटिज्म से प्रभावित हैं। दुनिया भर में हर 100 में से 1 बच्चा ऑटिज्म स्पेक्ट्रम पर है। ——————— ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- गैस स्टोव से घर की हवा प्रदूषित:जानें नुकसान, हवा साफ रखने के लिए करें ये 8 काम, बरतें 7 सावधानियां भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) उपभोक्ता देश है। भारत सरकार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में 33 करोड़ घरेलू एलपीजी कंज्यूमर्स हैं। यानी कुल आबादी का बड़ा हिस्सा खाना पकाने के लिए इस पर निर्भर है। पूरी खबर पढें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ASHA BHOSLE DEATH | सुरों की रानी खामोश, आशा भोसले नहीं रहीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अमेरिका के 60 चिकित्सा संस्थानों में ‘पाक कला’ कोर्स में: डॉक्टर सिर्फ आहार नहीं बदलेंगे, खाना बनाने का तरीका भी बताएंगे और बीमारी दूर करेंगे

lsg vs gt playing 11: लखनऊ को लगातार तीसरी जीत की तलाश, आज इकाना में गुजरात से टक्कर; कब कहां देखें मैच?

LSG vs GT Playing 11: लखनऊ को लगातार तीसरी जीत की तलाश, आज इकाना में गुजरात से टक्कर; कब-कहां देखें मैच?

red and white modern breaking news youtube thumbnail

चेस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट- वैशाली ने रूसी खिलाड़ी को हराया: टॉप पर बरकरार, प्रज्ञानानंदा ने ड्रॉ खेला; टूर्नामेंट के 3 राउंड बाकी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आईपीएल मैच के दौरान क्या नहीं पहन या रख सकते खिलाड़ी: किन चीजों पर है पाबंदी? नियमों के उल्लंघन पर गिरेगी गाज

red and white modern breaking news youtube thumbnail

टिप्स:इंटरव्यू में पहले 30 सेकेंड सबसे जरूरी, शुरुआत‎ मजबूत हो; गलत बॉडी लैंग्वेज के कारण 65% उम्मीदवार हो जाते हैं रिजेक्ट‎

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });