क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

शिमला में तूफान-बारिश, लाहौल स्पीति में बर्फबारी:रात 11 बजे तक ओलावृष्टि की चेतावनी, 24 घंटे में 4.6॰C गिरा तापमान, 9 अप्रैल तक बरसेंगे बादल

On: अप्रैल 3, 2026 5:05 पूर्वाह्न
Follow Us:
शिमला में तूफान बारिश, लाहौल स्पीति में बर्फबारी:रात 11 बजे तक ओलावृष्टि की चेतावनी, 24 घंटे में 4.6॰c गिरा तापमान, 9 अप्रैल तक बरसेंगे बादल
---Advertisement---

हिमाचल की राजधानी शिमला में तेज तूफान के साथ हल्की बारिश हो रही है। राज्य के अन्य भागों में भी बूंदाबांदी और लाहौल स्पीति के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फ के फाहे गिर रहे हैं।मौसम विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन जारी कर रात 260 बजे तक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और शिमला जिला में ओलावृष्टि के साथ तेज तूफान का ऑरेंट अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। वहीं धर्मशाला में आज शाम पांच बजे तक सबसे ज्यादा 29 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शिमला में 3 मिमी, कांगड़ा में 4 मिमी और मनाली में 1 मिमी बारिश हुई। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के औसत अधिकतम अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा है। मंडी का अधिकतम तापमान बीते 603 घंटे में 7.4 डिग्री नीचे गिरने के बाद 23.5 डिग्री, भुंतर का 7.2 डिग्री कम होने के बाद 21.4, सुंदरनगर का 7.1 डिग्री कम होने के बाद 23.7, मनाली का 6.4 डिग्री लुढ़कने के बाद 15.2 डिग्री, शिमला का अधिकतम तापमान 3.0 डिग्री कम होने के बाद 20.4 डिग्री सेल्सियस रह गया है। अगले छह दिन के दौरान तापमान में और ज्यादा गिरावट आएगी। आज रात और कल इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट IMD ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में आज रात और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट दिया गया है। इस दौरान निचले व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। लाहौल स्पीति, किन्नौर और कुल्लू जिला के अधिक ऊंचे पहाड़ों पर हिमपात होने के आसार है। कई क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चल सकता है। 9 अप्रैल तक बरसेंगे बादल मौसम विभाग के अनुसार- पहाड़ों पर नौ अप्रैल तक निरंतर मौसम खराब रहेगा। पांच से सात अप्रैल तक कोई चेतावनी तो नहीं दी गई, लेकिन मौसम पूरे प्रदेश में खराब रहेगा और बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। आठ अप्रैल को वेस्टर्न डिस्टरबेंस और स्ट्रांग होगा। इसे देखते हुए फिर से तेज बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। नौ अप्रैल को भी पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। प्रदेशवासियों को सतर्क रहने की एडवाइजरी मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क और अधिक ऊंचे क्षेत्रों की यात्रा टालने की सलाह दी है। विशेषकर अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल क्षेत्र में हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगा दी है। डीसी लाहौल स्पीति किरण भडाना ने बताया कि सुरंग के आसपास की पहाड़ियां, चंद्रा नदी पुल क्षेत्र और ढलानें हिमस्खलन व मलबा गिरने के लिए अत्यधिक संवेदनशील हैं। इसे देखते हुए इन क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियां रोकी गई है। चिंता में किसान-बागवान बदले मौसम से राज्य के किसान बागवान परेशान है। प्रदेश में इन दिनों सेब की फ्लावरिंग चल रही है। ऐसे में मौसम का साफ रहने जरूरी है, लेकिन बीते डेढ़ सप्ताह से मौसम खराब बना हुआ है। कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि किसानों-बागवानों की फसलों को कहर बनकर टूट रही है। इस वजह से किसानों-बागवानों की चिंताएं बढ़ती जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

दृष्टिहीनों के साथ भारत घूमने वाले एक पत्रकार का अनुभव: नाज नहीं, एहसास… यात्रा देखने वालों के लिए एक फिल्म है, लेकिन अंधों के लिए एक खुली किताब

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Board Result: बोर्ड परीक्षा में छात्रों ने लिखा अजब-गजब उत्तर !

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी, 4 दिनों में 5°C तक चढ़ेगा पारा; कई जिलों में 42 डिग्री पार होने के आसार

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:हैती में भगदड़ से 30 लोगों की मौत, अचानक बारिश से बिगड़े हालात

red and white modern breaking news youtube thumbnail

IPL: आईपीएल करियर की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले 17 गेंदबाज; लिस्ट में कई खिलाड़ियों के नाम आप भूल चुके होंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मोदी की सभी दलों को चिट्ठी; महिला-आरक्षण पर समर्थन मांगा:खड़गे का आरोप- चुनावी फायदे के लिए बिल ला रही सरकार; 16 अप्रैल से विशेष सत्र

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });