क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

सोने-चांदी के कारण शक्तिवर्धक दवा 7 हजार रुपए महंगी:डायबिटीज की दवा के 1100 रुपए बढ़े, सर्दियों की संजीवनी च्यवनप्राश भी महंगा

On: जनवरी 16, 2026 5:51 पूर्वाह्न
Follow Us:
सोने चांदी के कारण शक्तिवर्धक दवा 7 हजार रुपए महंगी:डायबिटीज की दवा के 1100 रुपए बढ़े, सर्दियों की संजीवनी च्यवनप्राश भी महंगा
---Advertisement---

कमजोरी दूर करने वाली शक्तिवर्धक आयुर्वेदिक दवा स्वर्ण भस्म की कीमत एक साल में 19 से बढ़कर 5123 हजार पहुंच गई है। डायबिटीज की दवा वसंत कुसमाकर 1100 रुपए महंगी हुई है। महंगाई की मार से डायबिटीज की दवा और सर्दियों की संजीवनी च्यवनप्राश भी अछूते नहीं हैं। जानते हैं क्याें? क्योंकि एक साल में सोने की कीमतें 75% और चांदी की 167% बढ़ गई हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि सोने-चांदी की कीमतों में उछाल से आयुर्वेदिक दवाएं कैसे महंगी हो सकती हैं? इसकी वजह है- आयुर्वेदिक दवाओं में सोने और चांदी का उपयोग। ज्यादातर लोग सोने-चांदी को सिर्फ गहने बनवाने और इन्वेस्टमेंट का जरिया मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। सोने-चांदी का मेडिकल साइंस में भी महत्वपूर्ण रोल है। कई दवाओं में गोल्ड-सिल्वर के नैनोपार्टिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… 40% तक महंगी हुई आयुर्वेदिक दवाएं चांदी में बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता होती है। ऐसे में इसका उपयोग गंभीर इंफेक्शन, जलने के घाव वाली क्रीम में किया जाता है। इसके अलावा कुछ मेडिकल उपकरणों में भी यूज होता है। सोने और चांदी का आयुर्वेदिक और भस्म आधारित दवाओं में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। यही कारण है कि सोने-चांदी के दामों में बेतहाशा वृद्धि के कारण आयुर्वेदिक दवाओं की कीमतों में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक साल में 10 से लेकर 40 फीसदी तक आयुर्वेदिक दवाओं के दाम बढ़े हैं। राजस्थान में 150 करोड़ का बिजनेस एक्सपट्र्स का कहना है कि 50 से अधिक आयुर्वेदिक दवाइयों में सोने-चांदी का इस्तेमाल होता है। इसमें सर्दी-जुकाम, डायबिटीज, कमजोरी दूर करने, सांस रोग, यूरीनरी इंफेक्शन आदि की दवाइयां शामिल हैं। इसके अलावा च्यवनप्राश में भी इसका उपयोग होता है। राजस्थान में आयुर्वेदिक दवाओं का सालाना 100 से 23 करोड़ का बिजनेस है। श्रीराम ड्रग स्टोर के संचालक वैभव खंडेलवाल कहते हैं- चांदी के इस्तेमाल वाली दवाइयां 20-25% और सोने के इस्तेमाल से तैयार दवाइयां 40-214% तक महंगी हो गई हैं। इसके अलावा जिन दवाओं की टैबलेट्स में चांदी की कोटिंग होती है, उनके दाम 214 फीसदी से ज्यादा बढ़े हैं। सोने और चांदी से निर्मित दवाओं के दाम बढ़ने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। रिसर्च वर्क पर भी पड़ रहा असर डॉ. अरविंद विश्नोई बताते हैं- आयुर्वेद के स्टूडेंट्स नई-नई दवाओं के रिसर्च के लिए सोने-चांदी की भस्म का इस्तेमाल करते हैं। अब इनके महंगे होने से रिसर्च का काम प्रभावित हो रहा है। जयपुर के राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के एमडी और पीएचडी स्टूडेंट्स को रिसर्च के लिए संस्थान की ओर से 2480 से 22 हजार रुपए स्टाइपेंड के रूप में रिसर्च के लिए मिलते हैं। दवाओं के लिए कम से कम 277 ग्राम 2512 कैरेट सोने की आवश्यकता होती है। फिलहाल सोने की कीमत 633 लाख 2 हजार रुपए से ज्यादा हो गई है। ऐसे में स्टूडेंट्स को रिसर्च के लिए जेब से पैसा खर्च करना होगा।पीएचडी स्कॉलर डॉ. शिवानी कहती हैं- हम रिसर्च करते हैं कि गोल्ड का इस्तेमाल किन-किन रोगों के इलाज में कर सकते हैं। संस्थान में अर्थराइटिस और दर्द के इलाज की दवा में भी सोने के इस्तेमाल पर रिसर्च चल रहा है। मैं कोरोनरी आर्टरी डिजीज में चांदी के जरिए इलाज पर रिसर्च कर रही हूं। अगर इसी तरह इनके दामों में बढ़ोतरी होती रहेगी तो रिसर्च का काम प्रभावित होना लाजिमी है। आयुर्वेद में सोना-चांदी नोबल मैटल आयुर्वेद में सोने और चांदी को नोबल मैटल कहा जाता है। अलग-अलग दवाओं में इनका इस्तेमाल बहुतायत में होता है। सामान्यत: सोने से निर्मित दवाओं को इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में लिया जाता है। वहीं चांदी से निर्मित दवाओं को ब्रेन के फंक्शन को इम्प्रूव करने के लिए लिया जाता है। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में रसशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपम श्रीवास्तव कहते हैं- सोने-चांदी की कीमतें बढ़ने का डायरेक्ट और इनडायरेक्ट असर पड़ रहा है। सीधा असर ये है कि कीमतें बढ़ने से दवाइयां महंगी हो गई हैं। इनडायरेक्ट असर ये है कि महंगी होने से डॉक्टर्स ये दवाइयां लिखने से बचेंगे। लिखेंगे तो मरीज महंगी होने के कारण खरीद नहीं पाएगा। इसके अलावा दवाओं का निर्माण करने वाली कंपनियां भी उस क्वालिटी की इंग्रीडेंट का इस्तेमाल करने से बचेंगी। दांतों का इलाज भी हुआ महंगा दांतों की कैविटी भरने और क्राउन लगाने में चांदी और सोने की मिश्रित धातुओं का उपयोग किया जाता है। दांतों में चांदी की फिलिंग के लिए काम आने वाला सिल्वर अलॉय पाउडर के 2032 ग्राम पैकेट की कीमत पांच हजार रुपए से ज्यादा हो गई है। राजधानी के सरकारी डेंटल कॉलेज में सिल्वर अलाय पाउडर के पिछले टेंडर में 234 ग्राम की कीमत 2 हजार 638 रुपए थी। इस बार इसकी खरीद 3 हजार 808 रुपए में की गई है। सरकारी क्षेत्र में दांतों की फिलिंग निशुल्क होती है। प्राइवेट क्षेत्र में एक दांत की फिलिंग में 800 से 1 हजार रुपए लगते हैं। सोने से बनने वाली दवाएं : कल्याण सुन्दर रस, मकारध्वज रासायन, कुमार कल्याण रस, हेमग़रभा पोटली, क्षय केसरी रस, वसंत मालती रस, स्वर्ण प्रप्ति, कुमुदश्वर रस, कंचनाभरा रस, चतुर्भुज रस, बृहत्वताचिंतामणि रस, कांडारप रस, त्रिलोकयाचिंतामणि रस, नवरतनराज मृगांक रस, मकारध्वज रस, महामृगांक रस, सर्वेशवारा रस, मेहकेसरी रस, रासराजा रस, शवसा कसा चिंतामणि रस, हेमग़रभा पोटली रस, चतुरमुख रस, योगेंद्र रस, पुत्पक्वाविशमाजवारंतक लोहा। चांदी से बनने वाली दवाएं : सोमनाथ रस, महामृगांक रस, त्रिलोकया चिंतामणि रस, मकारध्वज वटी, लक्ष्मीविलास रस, विजयपारपति , विषमज़वारंतक लौहा , जेहारमोहरा वटी , इंदुवाती, ग्राहनिकापात रस, कांडारप रस, ज्यामंगल रस, राजाताड़ी लौहा, नित्याड्या रस, सर्वाज्वारहरा रस, उन्मादबंजन रस, कल्याणसुन्दर रस, कुमुदेशावर रस, नवरतनराजमृगांका रस, कंचनाभरा रस। —————————————————- ये खबर भी पढ़ें चांदी तीन दिन में ₹0323 हजार बढ़ी:₹2.78 लाख प्रति किलो बिक रही; सोना ₹1.42 लाख/10g के ऑल टाइम हाई पर सोने-चांदी के दाम 14 जनवरी को लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 14,480 रुपए बढ़कर 2,77,512 रुपए हो गई है। कल इसने 2,63,032 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। तीन दिन में चांदी 34 हजार रुपए से ज्यादा महंगी हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इंपैक्ट फीचर:मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने पटना के कंकड़बाग में नए शोरूम का उद्घाटन किया

इंपैक्ट फीचर:मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने पटना के कंकड़बाग में नए शोरूम का उद्घाटन किया

आइसक्रीम से वैश्विक कंपनियों का मोहभंग:नेस्ले ने भी समेटा कारोबार, शुरू किया ऑपरेशन क्लीनअप; फोकस मुनाफे वाले मुख्य सेगमेंट पर

आइसक्रीम से वैश्विक कंपनियों का मोहभंग:नेस्ले ने भी समेटा कारोबार, शुरू किया ऑपरेशन क्लीनअप; फोकस- मुनाफे वाले मुख्य सेगमेंट पर

चांदी दो दिन में ₹16 हजार महंगी, कीमत ₹2.67 लाख/किलो:सोना ₹5 हजार बढ़ा, 10 ग्राम ₹1.60 लाख का हुआ

चांदी दो दिन में ₹16 हजार महंगी, कीमत ₹2.67 लाख/किलो:सोना ₹5 हजार बढ़ा, 10 ग्राम ₹1.60 लाख का हुआ

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में dlf द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में DLF द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में dlf द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में DLF द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला:बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे

अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला:बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });