इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 24 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को इंदौर दौरे पर आएंगे। वे सबसे पहले बॉम्बे अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद भागीरथपुरा में मृतकों के परिजनों से मिलेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी सबसे पहले 5 माह के अव्यान के घर जाएंगे। क्षेत्र की संकरी गलियों के कारण काफिला घर तक नहीं जा सकेगा, इसलिए राहुल गांधी गली के कोने से पैदल चलकर पीड़ित परिवार तक पहुंचेंगे। इसके बाद वे अशोक पंवार और अंत में गीता बाई धुपेकर के घर जाएंगे। इसके अलावा अन्य प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात करेंगे। रात में सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे रूट की फाइनल रिहर्सल की राहुल गांधी के दौरे को लेकर शुक्रवार रात सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे रूट की फाइनल रिहर्सल की। अधिकारियों ने पैदल चलकर रास्तों का निरीक्षण किया और सुरक्षा की दृष्टि से इमारतों पर लगे पोस्टर हटाने के निर्देश दिए। यातायात में बाधा न हो, इसके लिए कुछ सड़कों को बैरिकेडिंग कर बंद भी किया गया है। रात में सुरक्षा एजेंसियों ने रूट का लिया जायजा प्रशासन ने सिर्फ 3 घंटे की अनुमति दी है राहुल गांधी के कार्यक्रमों को लेकर जिला प्रशासन ने सिर्फ 3 घंटे की अनुमति दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार को राघौगढ़ से इंदौर पहुंच चुके हैं और लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। इंदौर में होने वाले कार्यक्रम की जिम्मेदारी शोभा ओझा को सौंपी गई है। दौरे से पहले एक पीड़ित परिवार का घर बंद मिला राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे से पहले एक पीड़ित परिवार का घर बंद मिला। कांग्रेस नेता जिन परिवारों से मिलने वाले थे, उनमें से एक घर पर ताला लगा मिला और परिवार मौके से गायब था। कांग्रेस ने हर चार–पांच घरों पर प्रभारी नियुक्त किए थे और राहुल गांधी का चार-पांच घरों में जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। घर बंद मिलने से कई सवाल खड़े हुए हैं। स्थानीय स्तर पर परिवार के नहीं मिलने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अन्य पीड़ित परिवारों से मुलाकात की तैयारी पूरी है। उपवास पर मंत्री विजयवर्गीय का तंज, एक दिन देश का अन्न बचेगा मनरेगा को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेसी 17 जनवरी को उपवास भी रखेंगे। इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तंज कसा कि एक दिन देश का अन्न भी बचेगा। मंत्री ने विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि कांग्रेस, गांधी परिवार से आगे नहीं सोच पाती है। पता नहीं, उन्हें राम के नाम से क्या समस्या है। जानिए कब किसकी मौत हुई ……………………………….. ये खबर भी पढ़ें… दूषित पानी से 23 मौतों पर सीएस ने कोर्ट में कहा- मृतकों में कई कोमोरबिड थे इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 23 लोगों की मौत मामले में गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें मुख्य सचिव अनुराग जैन वर्चुअल उपस्थित हुए। सीएस ने कोर्ट को बताया कि मामले में जिम्मेदारों को निलंबित किया गया है और अस्पताल में भर्ती सभी लोगों का फ्री इलाज किया जा रहा है। जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें कई कोमोरबिड (दूसरी बीमारियां) थे। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जनवरी को तय की है। पूरी खबर पढ़ें
राहुल गांधी इंदौर में तीन पीड़ित परिवारों के घर जाएंगे:सुरक्षा एजेंसियों ने देखा रूट; दूषित पानी से 5 माह के बच्चे समेत 24 की गई जान
By worldprime
On: जनवरी 16, 2026 5:14 पूर्वाह्न
---Advertisement---











