Balod Suicide: बालोद जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बेटे की मौत के सदमे से उबर नहीं पाए एक पिता ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान ग्राम खल्लारी निवासी 40 वर्षीय नामदेव साहू के रूप में हुई है। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।. जानकारी के अनुसार, नामदेव साहू के 17 वर्षीय बेटे वेदप्रकाश की करीब तीन महीने पहले अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि उस समय वह मोबाइल देख रहा था। बेटे की असमय मौत के बाद से ही नामदेव गहरे सदमे में थे और उनका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था।. शनिवार सुबह करीब 9 बजे पथर्री तालाब के पास एक पीपल के पेड़ पर नामदेव का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने शव को नीचे उतारकर जिला अस्पताल की मर्च्युरी भिजवाया।. बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्थिर थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद गृह ग्राम खल्लारी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
Balod Suicide: बेटे की मौत का सदमा बर्दास्त नहीं कर पाए पिता, उठाया ये खौफनाक कदम..
By worldprime
On: अप्रैल 11, 2026 6:01 अपराह्न
---Advertisement---




