Bilaspur Sex Racket: बिलासपुर शहर के व्यस्त और पॉश इलाके में देह व्यापार से जुड़ी चौंकाने वाली गतिविधियां सामने आई हैं। नेहरू चौक के पास स्थित राजेश्वर राव कोन्हेर गार्डन के आसपास संदिग्ध रूप से महिलाओं और युवतियों द्वारा ग्राहकों को खुलेआम ‘सर्विस’ ऑफर करने का मामला सामने आया है।. मौके पर पड़ताल के दौरान पाया गया कि गार्डन के आसपास कई युवतियां चेहरा ढंककर खड़ी थीं या ऑटो में बैठकर आने-जाने वालों पर नजर रख रही थीं। जैसे ही कोई वाहन रुकता, वे सीधे संपर्क कर ग्राहकों को प्रस्ताव देती नजर आईं। बातचीत के दौरान प्रति घंटे 1500 से 2000 रुपए तक की डील तय होने की जानकारी सामने आई।. रेट के आधार पर चल रहा नेटवर्क. सूत्रों के मुताबिक, यह पूरा नेटवर्क तय रेट कार्ड के आधार पर संचालित हो रहा है। उम्र और मांग के अनुसार अलग-अलग कीमत तय की जाती है। 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग की युवतियों के लिए अधिक राशि ली जाती है, जबकि अतिरिक्त सेवाओं के लिए अलग से शुल्क वसूला जाता है। मोलभाव की भी गुंजाइश बताई जा रही है।
Bilaspur Sex Racket: सेक्स रैकेट का चौंकाने वाला खुलासा, 2000 तक की डील, खुलेआम ‘सर्विस’ ऑफर
By worldprime
On: अप्रैल 17, 2026 5:35 अपराह्न
---Advertisement---