Dhamtari Suicide: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पत्नी की मौत के सदमे में पति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।. जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ब्राह्मण पारा निवासी अनिल सोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहते थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इसी तनाव के चलते उन्होंने जहर खाकर जान दे दी। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।. घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Dhamtari Suicide: पत्नी की मौत के सदमे में पति ने जहर खाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
By worldprime
On: जून 27, 2026 12:28 अपराह्न
---Advertisement---