बॉलीवुड एक्टर आशीष विद्यार्थी शनिवार सुबह काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे और बाबा के दर्शन किए। वह यहां किसी सेलिब्रिटी की तरह नहीं, बल्कि एक सामान्य श्रद्धालु के रूप में पहुंचे। इसके बाद मंदिर परिसर में घूमे। अचानक अपने बीच अभिनेता को देखकर मौजूद भक्तों ने उनके साथ सेल्फी और फोटो खिंचवाई। उन्होंने मंदिर की भव्यता और दिव्यता की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा-काशी विश्वनाथ धाम का पुनर्विकास बेहद आकर्षक है और यहां की व्यवस्थाएं भी अत्यंत सुव्यवस्थित हैं। इसके बाद काशी के गलियों में घूमे। इस दौरान मशहूर दीना चाट भंडार पहुंचे। जहां उन्होंने बनारसी चाट का स्वाद चखा और वीडियो भी बनाई। पहले देखें 2 तस्वीर काशी एक जीवंत शहर है आशीष विद्यार्थी कहा- जब रक्तांचल -2 की शूटिंग चल रही थी तब हम रामनगर में लस्सी पीने के लिए गए थे। इस दौरान हमने वाराणसी की खूबसूरती को देखा था। उन्होंने कहा कि यह शहर काफी जीवंत है। उन्होंने कहा- आने के बाद मन को काफी सुकून मिल रहा है। इस शहर में आध्यात्मिक लोगों की कमी नहीं हर किसी से सीखने को मिलता है। अब जानिए कैसा रहा आशीष विद्यार्थी का सफर आशीष विद्यार्थी हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं, जिन्होंने 11 भाषाओं हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, तेलुगू, बंगाली, अंग्रेजी, ओड़िया और मराठी में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्ह?
अभिनेता आशीष विद्यार्थी बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे:सड़क पर खड़े होकर टमाटर चाट खाई…वीडियो बनाया, बोले- जीवंत शहर है काशी
By worldprime
On: अप्रैल 18, 2026 11:46 पूर्वाह्न
---Advertisement---