CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 8 और राज्य प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाना बताया गया है। (छत्तीसगढ़ IAS तबादला)![]()
जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रिमिजियस एक्का को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गजेंद्र सिंह ठाकुर को राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग का उप सचिव नियुक्त किया गया है।
प्रतीक जैन को जिला पंचायत कोरबा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) बनाया गया है। सुरूचि सिंह को नगर पालिक निगम भिलाई का आयुक्त नियुक्त किया गया है। जयंत नाहटा को जिला पंचायत धमतरी का सीईओ, एम. भार्गव को जिला पंचायत दंतेवाड़ा का सीईओ, तन्मय खन्ना को जिला पंचायत बस्तर का सीईओ तथा दुर्गा प्रसाद अधिकारी को जिला पंचायत राजनांदगांव का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।
देखें लिस्ट- (CG IAS Transfer list)
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों (State Administrative Service Transfer) में भी बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। इंद्रजीत बर्मन को स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है। राजीव कुमार पांडेय को उच्च शिक्षा संचालनालय में पदस्थ किया गया है। भारती चंद्राकर को मार्कफेड, दिनेश कुमार नाग को छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन तथा नयनतारा सिंह तोमर को चिकित्सा शिक्षा संचालनालय में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। (राज्य प्रशासनिक सेवा तबादला)
इसके अलावा गोकुल राम राबटे को जिला पंचायत मुंगेली का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। आशुतोष चतुर्वेदी को जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज तथा अभिषेक कुमार गुप्ता को जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का सीईओ नियुक्त किया गया है।
प्रभाकर पांडेय को खेल एवं युवा कल्याण विभाग में पदस्थ किया गया है। वहीं शशांक पांडेय को छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

