Durg Murder: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड का किसी अन्य युवक से संबंध है। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने वारदात को अंजाम दे दिया। मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। (दुर्ग बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड का मर्डर)![]()
मृतका की पहचान युनेश्वरी वर्मा (26) के रूप में हुई है, जो खैरागढ़ जिले के चिचोला की रहने वाली थी और दुर्ग में रहकर पढ़ाई कर रही थी। आरोपी कार्तिक राम साहू (27) बालोद जिले का निवासी है। दोनों की मुलाकात बीएड की पढ़ाई के दौरान हुई थी और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध (Durg Girlfriend Murder) बन गया था।
किराए के कमरे में की हत्या (Boyfriend Murder Girlfriend Durg)
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (17 अप्रैल) दोपहर करीब 1 बजे आरोपी कार्तिक, युनेश्वरी को अपने किराए के कमरे में लेकर गया। वहां दोनों के बीच अफेयर को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान गुस्से में आकर कार्तिक ने युवती का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
112 को किया कॉल, बोला- बेहोश हो गई है
घटना के बाद आरोपी ने खुद डायल 112 पर फोन किया और पुलिस को बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड बेहोश हो गई है। मौके पर पहुंची टीम ने युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में कबूला जुर्म (Durg Love Affair Girlfriend Murder)
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी अहम साक्ष्य जुटाए हैं, जिससे हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी पुलिस के माध्यम से मिली। परिवार के मुताबिक, उन्हें आरोपी के बारे में पहले कोई जानकारी नहीं थी। मृतका के भाई ने आरोपी के लिए सख्त सजा, यहां तक कि फांसी की मांग की है।


