90 के दशक के सुपरस्टार राहुल रॉय फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह फिल्म नहीं बल्कि वायरल वीडियो है। हाल ही में उन्हें मुंबई के वर्सोवा इलाके में सड़क पर भारी सूटकेस उठाकर चलते देखा गया। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस इमोशनल हो गए और पुराने दिनों को याद करने लगे। वीडियो में राहुल रॉय साधारण कपड़ों में नजर आ रहे हैं और खराब सड़क के बीच खुद भारी सूटकेस उठाकर चलते दिखते हैं। इस दौरान कुछ लोग उनका वीडियो बनाते दिखते हैं। जैसे ही राहुल की नजर कैमरे पर पड़ती है, वह हल्की मुस्कान के साथ आगे बढ़ते रहते हैं। बदला लुक देखकर लोग पहचान नहीं पाए राहुल रॉय का बदला लुक देखकर कई लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। लंबे समय बाद पब्लिक में दिखे एक्टर का सादा अंदाज फैंस के लिए हैरान करने वाला रहा। वहीं कुछ लोग उनकी हालत देखकर दुखी नजर आए। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि यह वही स्टार हैं जिन्होंने कभी पूरे देश को दीवाना बनाया था। वहीं कुछ ने सवाल उठाया कि वीडियो बनाने वालों में से किसी ने उनकी मदद क्यों नहीं की। वीडियो बनाने वालों पर फूटा गुस्सा फैंस का गुस्सा उन लोगों पर दिखा जो सिर्फ वीडियो बनाते रहे लेकिन मदद के लिए आगे नहीं आए। एक यूजर ने लिखा, “यहां सिर्फ चढ़ते सूरज को सलाम किया जाता है।” वहीं दूसरे ने कहा, “कम से कम किसी को उनका बैग उठाने में मदद करनी च?
मुंबई की सड़कों पर भारी सूटकेस उठाते दिखे राहुल रॉय:पहचान नहीं पाए कई लोग, बदले लुक ने चौंकाया, कभी नेशनल क्रेज थे
By worldprime
On: अप्रैल 18, 2026 8:21 अपराह्न
---Advertisement---