क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

मणिपुर में उग्रवादियों ने दो लोगों की हत्या की:चलती गाड़ी पर फायरिंग; NIA को जांच सौंपी; सर्च ऑपरेशन जारी

On: अप्रैल 19, 2026 12:38 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

मणिपुर के उखरुल जिले में शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक रिटायर्ड आर्मी जवान समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एसडब्ल्यू चिनाओशांग (46 वर्ष) और यरुइंगम वाशुम (203 वर्ष) इंफाल से उखरुल जा रहे थे, तभी उग्रवादियों ने अचानक उनकी गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना से एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने उखरुल का दौरा किया था और कूकी तथा नागा समुदायों से शांति और संवाद बनाए रखने की अपील की थी। मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई है। सुरक्षा बलों ने हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। साथ ही सभी समुदायों से शांति बनाए रखने और किसी भी उकसावे में न आने की अपील की गई है। कूकी काउंसिल ने घटना की निंदा की कूकी जो काउंसिल ने इस घटना में समुदाय की किसी भी भूमिका से इनकार किया है। वहीं, तंगखुल नागा लॉन्ग (TNL) की वर्किंग कमेटी ने घटना की निंदा की और आरोप लगाया कि हमला कूकी समुदाय ने किया है। कमेटी ने इलाके में तुरंत सर्च ऑपरेशन चलाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। 6 अप्रैल बम हमले में 2 बच्चों की मौत 6 अप्रैल को मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में मोइरांग ट्रोंगलाओबी इलाके में देर रात उग्रवादियों ने एक घर में बम फेंक दिया। जिसमें 5 साल के एक लड़के और छह महीने की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ऑफिसर ने बताया कि जब घर में बम फटा, तब बच्चे अपनी मां के साथ बेडरूम में सो रहे थे। इसके बाद भीड़ ने घटनास्थल से 100 मीटर दूर CRPF कैंप पर भी हमला कर दिया। जवाबी फायरिंग में 2 की मौत हो गई, पांच घायल हो गए। मणिपुर सरकार ने मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए, इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सर्विस को 3 दिनों के लिए बंद कर दिया था। —————————————– ये खबर भी पढ़ें… मणिपुर- 3 साल पहले गैंगरेप की शिकार युवती की मौत:सदमे में थी; 2023 हिंसा में किडनैपिंग, फिर दरिंदगी हुई, अबतक एक भी गिरफ्तारी नहीं मणिपुर में 3 मई 2023 में जातीय हिंसा शुरू होने के तुरंत बाद गैंगरेप का शिकार हुई 20 साल की युवती की मौत हो गई है। गैंगरेप के समय वह सिर्फ 18 साल की थी। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ममता बोलीं- दंगे भड़काने वाले देश के नेता बन गए:मोदी बोले- DMK के काले कारनामे जनता के सामने आए, तमिलनाडु में NDA सत्ता में आएगी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में पारा 45°C पहुंचा:MP का रतलाम-उमरिया देश के 10 सबसे गर्म शहरों में शामिल; रांची के चिड़ियाघर में कूलर लगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद पर फिफ्टी लगाई: सैमसन ने छक्का लगाकर खाता खोला, ऋतुराज गायकवाड़ ने डाइविंग कैच पकड़ा; टॉप मोमेंट्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

साइबर लिटरेसी- जनगणना के नाम पर हो सकता है घोटाला: जानें सही प्रक्रिया, अगर कोई ये 11 सवाल पूछे तो वो धोखाधड़ी है, 9 गलतियां न करें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

खबर हटके- गांव के चौराहे का नाम यूट्यूब रखा:कार में सीट के नीचे मिलेगा टॉयलेट; पति से लड़ाई पर महिला ने उड़ाए ₹1.50 करोड़

red and white modern breaking news youtube thumbnail

PM MODI SPEECH | बिल गिरा, PM का बड़ा वार

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });