CG Unique Wedding: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में एक अनोखी शादी ने परंपराओं को नई दिशा दी है। यहां दुल्हन बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची और सबसे खास बात यह रही कि विदाई दुल्हन की नहीं, बल्कि दूल्हे की हुई। शादी का वीडियो (Ambikapur Wedding Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (अंबिकापुर दुल्हन बारात लेकर पहुंची). बारात लेकर पहुंची दुल्हन (Dulhan Barat Ambikapur). अंबिकापुर के सुलपगा गांव में हुई इस शादी में दुल्हन देवमुनि एक्का अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बारात लेकर दूल्हे बिलासुस बरवा के घर पहुंची। शादी मसीही रीति-रिवाज से संपन्न हुई, लेकिन इसमें कई परंपराएं बदली हुई नजर आईं।. कन्यादान के जगह हुआ ‘वरदान’. इस शादी में पारंपरिक कन्यादान की जगह ‘वरदान’ की रस्म निभाई गई। इसमें दुल्हन के परिवार ने दूल्हे को स्वीकार कर उसे अपने घर का हिस्सा बनाया।. फूट-फूटकर रो पड़ा दूल्हा. सबसे भावुक पल तब आया जब विदाई की रस्म निभाई गई। आमतौर पर दुल्हन की विदाई होती है, लेकिन यहां दूल्हे को विदा किया गया। इस दौरान दूल्हा फूट-फूटकर रो पड़ा, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए। (अंबिकापुर दूल्हे की विदाई). घर जमाई बना दूल्हा.
CG Unique Wedding: बारात लेकर पहुंची दुल्हन, फूट-फूटकर रो पड़ा दूल्हा
By worldprime
On: अप्रैल 20, 2026 1:07 अपराह्न
---Advertisement---