Raipur Breaking: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने के विरोध में आज राजधानी रायपुर में भाजपा महिला मोर्चा की जनआक्रोश रैली आयोजित की जा रही है। यह रैली दोपहर 3 बजे बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक पहुंचेगी, जहां सभा का आयोजन होगा। (रायपुर जनआक्रोश रैली). रैली के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक यातायात (Raipur Traffic Update) प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर नागरिकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और भीड़-भाड़ वाले इलाकों से बचने की अपील की है। (महिला आरक्षण बिल विरोध रायपुर). इस जनआक्रोश यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद रूपकुमारी चौधरी, कमलेश जांगड़े और लक्ष्मी वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे।. 27 अप्रैल तक चलेगा विरोध प्रदर्शन. महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं होने के बाद भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदेशभर में आंदोलन की रणनीति बनाई है। इसके तहत 20 अप्रैल को जन आक्रोश महिला पदयात्रा, 23-24 अप्रैल को महिला सम्मेलन और 26-27 अप्रैल को मंडल स्तर पर पुतला दहन किया जाएगा।. ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया है कि रैली के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे। नागरिकों से अपील है कि अनावश्यक रूप से प्रभावित मार्गों पर न जाएं और जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।
Raipur Breaking: रायपुर में भाजपा की जनआक्रोश रैली, कई रास्ते बंद; इन रूटों का करें इस्तेमाल
By worldprime
On: अप्रैल 20, 2026 1:52 अपराह्न
---Advertisement---