रायपुर : लिफ़्ट में कभी भी कोई भी फंस सकता है,क्योंकि लोग लिफ्ट का इस्तेमाल तो करते है,लेकिन मेंटेनेंस के मामलों में अपने हाथ पीछे खींच लेते है| ऐसा ही एक वाकया घटित हुआ छत्तीसगढ़ शासन की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) ऋचा शर्मा के साथ| बताया जाता है,कि ACS ऋचा शर्मा आज सोमवार सुबह राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर की लिफ्ट में काफ़ी देर तक फंसी रही| लिफ्ट के भीतर वेंटिलेशन और रोशनी की कमी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। लिफ्ट के भीतर न तो आपातकालीन अलार्म काम कर रहा था और न ही बोर्ड में कोई हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित था। भरी गर्मी ,रोशनी और हवा के अभाव के कारण लिफ्ट के अंदर का तापमान काफी गर्म था,इससे बढ़ी उमस के चलते ऋचा शर्मा को साँस लेने में भी तकलीफ होने लगी| जानकारी के अनुसार,घटना सुबह लगभग 6:30 बजे की उस वक्त की बताई जाती है,जब वो करेंसी टावर की सातवीं मंजिल पर स्थित जिम जा रही थीं। लिफ्ट में सवार होने के कुछ सेकेण्ड बाद ही लिफ्ट ऊपरी मंजिल में अटक गई | हालांकि,शोर-गुल के बाद कर्मियों ने लिफ्ट को जैसे-तैसे ऊपरी मंजिल तक पहुंचाया | इस दौरान ACS ऋचा शर्मा 20 मिनट से अधिक समय तक लिफ्ट में फंसी रहीं। यह तकनीकी खराबी का मामला है या फिर लापरवाही का ? इसका खुलासा तो जाँच के बाद ही होगा | लेकिन रायपुर में नामी-गिरामी इमार
नामी कॉम्प्लेक्स,खतरनाक लिफ्ट ! बुरी फंसी अतिरिक्त मुख्य सचिव,जान बचाने की लगाई गुहार,कार्यवाही का इंतज़ार ?
By worldprime
On: अप्रैल 20, 2026 4:41 अपराह्न
---Advertisement---