Korba Factory Blast: इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कार्बन फैक्ट्री में सोमवार को केमिकल टैंक फटने से कोहराम मच गया। हादसे के दौरान गर्म लावा और धुआं चारों ओर फैल गया, हालांकि फैक्ट्री के कर्मचारी बाल-बाल बच गए। समय रहते फायर ब्रिगेड के पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया। (कोरबा कार्बन फैक्ट्री केमिकल टैंक ब्लास्ट). जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में बाहर से टैंकर के माध्यम से लिक्विड केमिकल लाकर टैंकों में स्टोर किया जाता है, जिससे कार्बन (Korba Carbon Factory Blast) तैयार किया जाता है। इसी प्रक्रिया के दौरान अचानक एक टैंक फट गया, जिससे आसपास भारी धुआं और गर्म लावा फैल गया। मौके पर मौजूद मजदूरों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। (कोरबा कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट). सूचना मिलते ही सीएसईबी की फायर टीम मौके पर पहुंची और दो टैंकर पानी व फायर फोम का छिड़काव कर स्थिति को काबू में किया। फायरमैन धर्मेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि समय पर कार्रवाई से आग और फैलने से रोक दी गई।. यह घटना हाल ही में सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट में हुए बड़े हादसे की याद दिलाती है। यदि उस समय कोई कर्मचारी चपेट में आता, तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।
Korba Factory Blast: कार्बन फैक्ट्री में केमिकल टैंक फटा, लावा फैलने से मचा कोहराम
By worldprime
On: अप्रैल 21, 2026 1:03 अपराह्न
---Advertisement---