Raipur Murder: राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर इलाके में एक युवती ने अपने प्रेमी के घर में फांसी लगा ली। उसकी लाश संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी हुई मिली। युवती के परिजनों का आरोप है कि महफूज खान कविता पर शादी का दबाव बनाता था और मारपीट करता था। परिजनों ने प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है और जांच की मांग की है। (रायपुर में गर्लफ्रेंड का मर्डर)
मृतका की पहचान गुढ़ियारी क्षेत्र की 19 वर्षीय कविता दास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवती संतोषी नगर गार्डन के पास प्रेमी के मकान में रह रही थी। 19 अप्रैल की रात करीब 2:30 बजे वह अपने कमरे में सोने गई थी। सुबह करीब 10:30 बजे जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो घर के लोगों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। (रायपुर संतोषी नगर प्रेमी के घर युवती ने फांसी लगाई)
इसके बाद खिड़की से झांककर देखने पर युवती दुपट्टे के सहारे फांसी (girlfriend hanging at boyfriend house Raipur) पर लटकी हुई नजर आई। परिजनों और आसपास के लोगों ने दरवाजा खोलकर युवती को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद जांच शुरू की गई।
परिजनों ने प्रेमी पर लगाया आरोप
युवती के परिजनों का कहना है कि महफूज खान कविता पर शादी के लिए दबाव बना रहा था और आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। उनका यह भी दावा है कि आरोपी कई बार इंस्टाग्राम पर लाइव आकर युवती के साथ मारपीट करता था, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी। उन्होंने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या करार देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी प्रेमी आरोपी महफुज खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत दुष्प्रेरण का अपराध दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
Raipur Suicide: रायपुर में बॉयफ्रेंड के घर GF का मर्डर या सुसाइड ?



