CG News: कोरबा जिले के CSEB चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का कटा हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही फाटक पर तैनात कर्मचारी ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। (कोरबा ट्रेन से कटकर युवक की मौत). जानकारी के अनुसार यह घटना तड़के सुबह सामने आई। टीपी नगर फाटक पर तैनात गेटमैन महावीर को राहगीरों ने शव की जानकारी दी। मृतक ने पेंट और शर्ट पहन रखी थी और उसके पेट से घर की चाबी भी बरामद हुई है। युवक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। (कोरबा मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत). स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक ने चलती मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या की होगी, क्योंकि उसका सिर और हाथ कटे हुए पाए गए हैं। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। सीएसईबी चौकी पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है और मामले की जांच जारी है।
CG News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, टुकड़ों में कटा शव
By worldprime
On: अप्रैल 21, 2026 6:44 अपराह्न
---Advertisement---