राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से डिप्टी कमांडेंट एग्जाम में शामिल कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया, लेकिन 75 कैंडिडेट्स ही आए। ऐसे में कैंडिडेट्स को अब एक और मौका दिया गया है। सभी 180 कैंडिडेट्स को 24 अप्रैल को बुलाया गया है। डिप्टी कमाडेंट के 4 पदों पर निकली भर्ती में 10 हजार से ज्यादा आवेदन आए थे। सेना के कैप्टन स्तर के रिटायर्ड, त्यागपत्र देने वाले भूतपूर्व अधिकारी या इमरजेंसी और शॉर्ट सर्विस कमीशन से मुक्त-विमुक्त कैंडिडेट्स ही इस भर्ती के लिए योग्य थे। इस भर्ती में बड़ी संख्या में बिना योग्यता के कैंडिडेट्स ने फाॅर्म भर दिए थे। बाद में योग्यता नहीं होने पर भी एग्जाम में शामिल हुए। ऐसे में जो योग्य नहीं हैं, उनकी छंटनी पहले करने के लिए आयोग ने डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन का निर्णय लिया। इस परीक्षा में 255 कैंडिडेट शामिल हुए थे। इन्हें 15 से 20 अप्रैल के बीच बुलाया गया था, लेकिन 75 कैंडिडेट्स ही आए। अभ्यर्थियों को ये लाने थे डॉक्यूमेंट्स RPSC के सचिव (IAS) रामनिवास मेहता के अनुसार- लिखित परीक्षा में उपस्थित सभी कैंडिडेट्स को आयोग की वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in से काउंसलिंग पत्र और आवेदन पत्र डाउनलोड करना था। आवेदन पत्र (दो प्रतियों) में सभी प्रविष्टियां पूरी कर 50 रुपए फॉर्म ऑनलाइन शुल्क भुगतान की रसीद, संबंधित शैक्षणिक दस्तावेज के साथ, कैप्ट?
डिप्टी-कमांडेंट एग्जाम में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन में 75 कैंडिडेट्स ही पहुंचे:255 को बुलाया था, अब एक और मौका; 10 हजार से ज्यादा ने भरे थे फॉर्म
By worldprime
On: अप्रैल 21, 2026 8:15 अपराह्न
---Advertisement---