नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE मेन 2026 (सेशन-1 और सेशन-2) का संयुक्त परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में गया के शुभम कुमार ने बिहार टॉप किया है। शुभम ने 100 पर्सेंटाइल हासिल करते हुए पूरे देश में छठा स्थान प्राप्त किया है। पहले सेशन में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था, और अब फाइनल रिजल्ट में उन्होंने कमाल कर दिखाया है। शुभम कुमार अब अपने अगले लक्ष्य JEE Advanced की तैयारी में जुट गए हैं। उनका सपना IIT मुंबई से कंप्यूटर साइंस में दाखिला लेना है। कुल 26 कैंडिडेट्स ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है लेकिन इसमें एक भी महिला कैंडिडेट शामिल नहीं हैं। सभी फुल स्कोरर्स लड़के हैं। NTA ने ये भी बताया है कि कुल 2,50,182 छात्र JEE Advanced के लिए योग्य हुए हैं। परिवार का बहुत सहयोग मिला गया के शुभम कुमार ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल के छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों को दिया। शुभम ने बताया कि रिजल्ट देखने के बाद सबसे पहले उन्होंने यह खुशखबरी अपने माता-पिता को दी। उनके पिता शिव कुमार हार्डवेयर व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि मां कंचन देवी गृहिणी हैं। परिवार का भरोसा और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा। उन्होंने अपनी तैयारी को पूरी तरह कॉन्सेप्ट आधारित बताया। शुभम के अनुसार, वे नियमित टाइम-टेबल के अनुसार पढ़ाई करते थे और कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान देते थे। तैयार?
गयाजी का शुभम JEE मेंस में बिहार टॉपर:100 पर्सेंटाइल के साथ पूरे देश में छठा स्थान; CM सम्राट ने दी बधाई
By worldprime
On: अप्रैल 21, 2026 9:22 पूर्वाह्न
---Advertisement---