Bilaspur Suicide: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां EWS कॉलोनी की तीन मंजिला इमारत से एक युवक और युवती ने छलांग लगा दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। (बिलासपुर तीन मंजिला इमारत से प्रेमी जोड़ा कूदा). यह मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित EWS कॉलोनी का है। जानकारी के अनुसार, दोनों मंगलवार देर रात अभिलाषा परिसर पहुंचे थे और इमारत की छत पर गए थे। छत पर शराब की बोतल, गिलास, कपड़े, कंबल और बेडशीट मिलने से पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों ने वहां शराब पी थी। (बिलासपुर प्रेमी जोड़ा कूदा). घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक-युवती के बीच पिछले करीब तीन साल से प्रेम संबंध था। देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच दोनों परिसर में पहुंचे और तड़के करीब 4 बजे छत से छलांग लगा दी। (Bilaspur Love Couple Jump). बिल्डिंग से गिरते ही दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक दर्द से चिल्लाता रहा, वहीं युवती भी रोती रही, लेकिन कुछ देर बाद दोनों की आवाज बंद हो गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले और देखा कि दोनों खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती बेहोश हालत में मिली।. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान चिरंजीव पांडे उर्फ चिंटू पांडे (23 वर्ष), निवासी यदुनंदन नगर तिफरा के रूप में की। वह चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी में काम करता था और जोमैटो में डिलीवरी बॉय भी था। (Bilaspur Girlfriend Boyfriend Jump Case). वहीं युवती की पहचान गरिमा सिंह (22 वर्ष) निवासी गांधी चौक क्षेत्र के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई है और वह चल-फिर नहीं पा रही है।. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि युवक के सिर और जांघ में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छत का दरवाजा अंदर से बंद पाया गया है, जिससे यह मामला और संदिग्ध हो गया है।. टीआई किशोर केंवट के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे और युवक अक्सर युवती को लेकर अभिलाषा परिसर आता था। प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि शराब पीने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हर एंगल से घटना की पड़ताल की जा रही है।
Bilaspur Suicide: तीन मंजिला इमारत से प्रेमी जोड़े ने लगाई छलांग, युवक की मौत; युवती गंभीर
By worldprime
On: अप्रैल 22, 2026 6:55 अपराह्न
---Advertisement---