Raipur News: राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित जय जवान पेट्रोल पंप पर पानी मिला पेट्रोल बेचे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाने के बाद कई वाहनों के इंजन खराब हो गए। कुछ वाहन चालकों का दावा है कि पेट्रोल भरवाने के कुछ ही देर बाद उनकी गाड़ियां बीच रास्ते में बंद हो गईं, जबकि कुछ मामलों में इंजन सीज होने की नौबत आ गई।. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में वाहन मालिक और ग्राहक पेट्रोल पंप पहुंच गए। नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया और पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।. वाहन चालकों का आरोप है कि पेट्रोल में पानी की मिलावट के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। प्रभावित लोगों ने अपने वाहनों की मरम्मत का खर्च पेट्रोल पंप संचालक से दिलाने की मांग की है।. मामले की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पेट्रोल के नमूने लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है। फिलहाल मामले को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।. https://thihacg.com/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-06-at-8.21.48-PM.mp4
Raipur News: सावधान! रायपुर के पेट्रोल पंप पर मिल रहा मिलावटी पेट्रोल, देखें VIDEO
By worldprime
On: जुलाई 7, 2026 11:56 पूर्वाह्न
---Advertisement---