क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Cheating Law: छत्तीसगढ़ में नकल रोकने कानून लागू, पेपर लीक और नंबर बढ़ाने पर होगी जेल

On: अप्रैल 25, 2026 12:42 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Cheating Law: छत्तीसगढ़ में भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने सख्त कानून लागू कर दिया है। विधानसभा से पारित लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम विधेयक 2026 को राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद राजपत्र में प्रकाशित कर लागू कर दिया गया है।

किन परीक्षाओं पर लागू होगा कानून

यह नया कानून सीजीपीएससी, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के साथ-साथ विभिन्न निगमों और मंडलों द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं पर भी लागू होगा।

Untitled Design 2026 04 24T203355.400 300x169

कड़े प्रावधान और सजा

कानून के तहत नकल कराने, पेपर लीक करने या तकनीकी छेड़छाड़ जैसे मामलों में कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है। दोषियों पर 1 करोड़ रुपए तक जुर्माना और संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी की जा सकेगी।

पेपर लीक और हाईटेक नकल भी अपराध

नए कानून में कंप्यूटर सिस्टम से नंबर बढ़ाना, प्रश्नपत्र लीक करना, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग कर नकल करना और उत्तर पुस्तिकाओं में हेरफेर को गंभीर अपराध माना गया है। परीक्षा केंद्र में उत्तर बताने की कोशिश करना भी दंडनीय होगा।

tcw

संगठित नकल के मामलों की जांच उप निरीक्षक से नीचे के अधिकारी नहीं करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर राज्य सरकार विशेष जांच एजेंसी को भी जांच सौंप सकती है।

नकल करने पर बैन

यदि कोई अभ्यर्थी नकल करता है, तो उसका परिणाम निरस्त किया जाएगा और उसे 1 से 3 साल तक परीक्षा से प्रतिबंधित किया जा सकेगा।

Cg Naak A 300x200

अपराध और सजा

  • अभ्यर्थी द्वारा नकल – 1 से 3 वर्ष डिबारमेंट
  • सहायता या सेवा देने – 3 से 10 वर्ष की सजा, 1 करोड़ तक जुर्माना
  • पेपर लीक – 3 से 10 वर्ष की सजा, 10 लाख जुर्माना
  • संगठित नकल – 3 से 5 वर्ष की जेल, 1 करोड़ जुर्माना और संपत्ति जब्ती

किन कृत्यों को माना जाएगा अपराध

  • प्रश्नपत्र लीक करना या प्रयास करना
  • फर्जी अभ्यर्थी बैठाना
  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से नकल
  • ओएमआर शीट और उत्तर पुस्तिका में हेरफेर
  • कंप्यूटर सिस्टम में छेड़छाड़
  • परीक्षा कक्ष में लिखित सामग्री या संकेतों का उपयोग
  • मेरिट या रैंक में दस्तावेजों के जरिए हेरफेर

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });