CG Vyapam Exam: छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने बड़ा फैसला लिया है। अब प्रतियोगी परीक्षाओं के समय में बदलाव करते हुए दोपहर 12 बजे के बजाय सुबह 10 बजे से परीक्षा आयोजित की जाएगी।
गर्मी के चलते लिया गया फैसला
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना है। साथ ही मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए परीक्षार्थियों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है।
संशोधित परीक्षा तिथियां
- 26 अप्रैल को मंडी बोर्ड उप निरीक्षक परीक्षा आयोजित होगी।
- 14 मई को एसएससी नर्सिंग एवं पीईटी परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- 21 मई को पीपीएचटी परीक्षा आयोजित होगी।
एंट्री को लेकर सख्ती
नई व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 9:30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा। अभ्यर्थियों को समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी अभ्यर्थियों की पुलिस द्वारा फ्रिस्किंग की जाएगी। साथ ही उम्मीदवारों को परीक्षा से एक दिन पहले केंद्र का निरीक्षण करने और परीक्षा के दिन कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।
CBS प्रवेश परीक्षा की जानकारी
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के मूलविज्ञान केंद्र में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड MSc कोर्स (सत्र 2026-27) के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है, एडमिट कार्ड 15 मई से डाउनलोड किए जा सकेंगे और परीक्षा 22 मई को आयोजित होगी। कुल 60 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
सहायक ग्रंथपाल भर्ती शुरू
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से उच्च न्यायालय में सहायक ग्रंथपाल के 7 पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल से शुरू होकर 23 मई तक चलेगी। संभावित परीक्षा तिथि 26 जुलाई निर्धारित की गई है।

