Jangir Champa Fire: जांजगीर-चांपा जिले के चांपा शहर में देर रात एक टेंट हाउस गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना वार्ड क्रमांक 24 में बड़े मठ मंदिर के पीछे स्थित गोदाम में करीब रात 12:30 बजे हुई।. तेजी से फैली आग. आग लगते ही स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। स्थिति बिगड़ने पर दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।. 25 लाख का नुकसान. इस हादसे में करीब 25 लाख रुपये के सामान के जलकर खाक होने की जानकारी सामने आई है। गोदाम में रखे नए परदे, कुर्सियां, सोफा, डिनर सेट, प्लेट, लाइटिंग सामग्री और सजावटी सामान पूरी तरह नष्ट हो गए।. घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार प्रशांत पटेल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। चांपा पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मिलकर राहत और बचाव कार्य किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।. https://thihacg.com/wp-content/uploads/2026/04/WhatsApp-Video-493-04-25-at-3.03.48-PM.mp4. https://thihacg.com/wp-content/uploads/2026/04/WhatsApp-Video-2026-04-25-at-3.03.49-PM.mp4
Jangir Champa Fire: टेंट हाउस गोदाम में भीषण आग, 25 लाख का सामान जलकर खाक
By worldprime
On: अप्रैल 25, 2026 6:43 अपराह्न
---Advertisement---