Balod Bus Fire: बालोद जिले में शादी के सीजन के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, बारातियों से भरी एक बस में अचानक आग लग गई। घटना के बाद बस में सवार लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई और सभी ने किसी तरह बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।. जानकारी के अनुसार शर्मा ट्रेवल्स (CG 07 E 1171) की बस बारातियों को कांकेर जिले के अरौद गांव से लेकर बालोद जिले के बड़गांव जा रही थी। इसी दौरान पुरुर थाना क्षेत्र के जगतरा मंदिर के पास पहुंचते ही बस में अचानक आग लग गई।. कुछ ही पलों में बस में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस आग की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्री बस से उतर गए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।. देखें वीडियो-. https://thihacg.com/wp-content/uploads/2026/04/WhatsApp-Video-2026-04-27-at-8.19.20-AM-1.mp4
Balod Bus Fire: बाराती बस में भीषण आग, मची अफरा-तफरी मची; देखें वीडियो-
By worldprime
On: अप्रैल 27, 2026 5:08 अपराह्न
---Advertisement---