रायपुर। अब इंतजार खत्म होने वाला है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल दोपहर 2:30 बजे 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। लाखों छात्र-छात्राएं और उनके परिवार इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च के बीच हुई थी, जबकि 12वीं के एग्जाम 20 फरवरी से 18 मार्च तक चले। हालांकि 10वीं की हिंदी परीक्षा दोबारा होने की वजह से रिजल्ट में थोड़ी देरी हुई। ये सिर्फ नंबर नहीं, बल्कि सालों की मेहनत का रिजल्ट है। छात्रों के लिए ये एक बड़ा मोड़ होता है, जहां से आगे की राह तय होती है। बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे धैर्य रखें और रिजल्ट को सकारात्मक नजरिए से लें। The post CGBSE RESULT 2026 : सीजी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे कल होंगे जारी … appeared first on News Today Chhattisgarh.
CGBSE RESULT 2026 : सीजी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे कल होंगे जारी …
By worldprime
On: अप्रैल 28, 2026 2:34 अपराह्न
---Advertisement---