इलॉन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) की सर्विस शुक्रवार (16 जनवरी) रात करीब 4 घंटे ठप रही। इस दौरान भारत और अमेरिका समेत दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने फीड एक्सेस नहीं कर पाने और ब्लैंक स्क्रीन दिखने की शिकायत की। आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट ‘डाउनडिटेक्टर’ पर रात 8.48 बजे सबसे ज्यादा 74,598 लोग शिकायत रिपोर्ट कर चुके थे। हालांकि रात करीब 1:30 बजे सर्विस बहाल हो गई। इस दौरान यूजर्स का कहना था कि वे न तो अपनी टाइमलाइन देख पा रहे हैं और न ही नई पोस्ट कर पा रहे हैं। X की सर्विस 4 दिन में दूसरी बार ठप हुई है। इससे पहले 13 जनवरी को भी भारत सहित अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा समेत कई देशों में हजारों यूजर्स को एक्सेस करने में परेशानी हुई थी। 57% लोगों को पोस्ट देखने में समस्याएं हुई डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, दुनियाभर में X के 57% यूजर्स पोस्ट नहीं देख पा रहे थे। वहीं, 33% लोगों को बेवसाइट इस्तेमाल करने में परेशानी हुई और करीब 10% ने बताया कि उन्हें सर्वर कनेक्शन में दिक्कत हुई। एप और वेब दोनों पर लोडिंग की समस्या, ग्रोक AI भी बंद इस आउटेज का असर मोबाइल एप्लिकेशन और डेस्कटॉप वर्जन दोनों पर देखा गया। यूजर्स ने बताया कि एप खोलने पर उन्हें सिर्फ ब्लैंक स्क्रीन दिखी। यही नहीं, मस्क की कंपनी xAI का चैटबॉट ‘ग्रोक’ भी काम नहीं कर रहा था। यूजर्स के रिफ्रेश करने पर पुरानी पोस्ट ग?
दुनियाभर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X चार घंटे तक डाउन रहा: ऐप और वेब दोनों पर यूजर्स नहीं कर पाए अकाउंट एक्सेस; चार दिन में दूसरी बार सेवा बाधित
By worldprime
On: जनवरी 16, 2026 10:59 अपराह्न
---Advertisement---











