प्रयागराज महाकुंभ की वायरल गर्ल ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा और तीन अन्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) में FIR कराई है। केरल की एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा- 29 अप्रैल को चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वह नाबालिग थी, तब डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग के दौरान उसके साथ दुर्व्यवहार किया था। मिश्रा ने उसे एक्टिंग के मौके देने का झांसा देकर उसका शोषण किया। अधिकारी ने बताया कि कथित घटना केरल के बाहर हुई थी। यह मामला संबंधित पुलिस स्टेशन को सौंप दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज कराया है। आरोपियों में विहिप नेता और वकील अनिल विलायिल भी शामिल हैं। मिश्रा बोले- आरोप सोची-समझी साजिश उधर, फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने इन आरोपों को सोची-समझी साजिश बताया है। दावा किया कि उन्हें ‘लव जिहाद’ जैसे मुद्दों पर आवाज उठाने के कारण निशाना बनाया जा रहा है। बोले- नाबालिग से फर्जी कागजों के आधार पर शादी की डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। मिश्रा ने आरोप लगाया कि
वायरल गर्ल बोली- सनोज मिश्रा ने मेरा शोषण किया:डायरेक्टर समेत 4 के खिलाफ केरल में FIR कराई; मिश्रा की सफाई- ये साजिश
By worldprime
On: मई 1, 2026 6:43 अपराह्न
---Advertisement---