कोरिया: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोरिया ट्रिपल मर्डर केस में सीबीआई (CBI) जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस खौफनाक वारदात में एक फॉर्च्यूनर कार के भीतर भाजपा नेता सहित तीन लोगों को जिंदा जला दिया गया था।
दिल दहला देने वाली इस घटना में भाजपा नेता और उनके साथ सवार दो अन्य लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। इस जघन्य हत्याकांड के बाद से ही पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था और पीड़ित परिवारों के साथ-साथ विभिन्न संगठनों द्वारा लगातार मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई जा रही थी। अब जांच के आदेश मिलने के बाद इस मामले में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
The post छत्तीसगढ़ के चर्चित कोरिया ट्रिपल मर्डर केस में CBI जांच के आदेश,भाजपा नेता सहित तीन लोगों को जलाया गया था जिंदा… appeared first on News Today Chhattisgarh.