टेक कंपनी वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 15 कीमतें बढ़ा दी हैं। इस फोन का 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाला वैरियंट अब 5 हजार और 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वाला मॉडल 6 हजार रुपए महंगा मिलेगा। कंपनी ने फोन की कीमत में ये बढ़ोतरी लॉन्च के करीब 6 महीने के अंदर ही की है। नई कीमतें कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, अमेजॉन और ऑफलाइन मोड पर लागू हो गईं हैं। वनप्लस 15 भारत में पहला फोन है, जिसमें फोटो की क्वालिटी को बेहतर बनाने वाला डीटेलमैक्स इमेज इंजन है। फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन-5 प्रोसेसर के साथ आता है। इसके अलावा, फोन में कई इंडस्ट्री फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 120W चार्जिंग के साथ 7300mAh बैटरी और 16GB रैम शामिल है। प्रोसेसर और डीटेलमैक्स इमेज इंजन वाला पहला भारत में फोन डीटेलमैक्स इमेज इंजन: ये वनप्लस का अपना पहला इन-हाउस डिजाइन कंप्यूटेशनल इमेजिंग सॉफ्टवेयर है, जो एडवांस्ड अल्गोरिदम और पावरफुल प्रोसेसर का इस्तेमाल करके स्मार्टफोन कैमरा में ज्यादा डेटा कैप्चर और प्रोसेस करता है। ये फोटोज को ओवर-ब्यूटीफिकेशन या डिस्टॉर्शन के बिना, पूरी तरह रियल और क्लियर तरीके से पेश करता है, ताकि जूम करने पर भी डिटेल्स शार्प रहें। ये लो-लाइट में क्लीयर नाइट इंजन, फास्ट मूविंग सब्जेक्ट्स के लिए क्लीयर बर्स्ट जैसे फीचर्स के साथ HDR ऑप्टिमाइजेशन और AI-पावर्ड डिटेल बूस्ट देता है, जो फोटोज को ?
वनप्लस 15 फ्लैगशिप स्मार्टफोन ₹6 हजार तक महंगा हुआ:स्नैपड्रैगन 8 जेन-5 प्रोसेसर और 120W चार्जिंग के साथ 7300mAh बैटरी
By worldprime
On: मई 2, 2026 8:48 अपराह्न
---Advertisement---