क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

दिल्ली की लोअर कोर्ट में तैनात जज ने सुसाइड किया:पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगाई; मरने से पहले पिता से कहा था- जीना मुश्किल हो गया है

On: मई 3, 2026 4:36 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

दिल्ली में कड़कड़डूमा लोअर कोर्ट में तैनात एक न्यायिक अधिकारी अमन कुमार शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस और मीडिया को दिए बयान में उनके एक रिश्तेदार ने बताया कि उन्होंने पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। 30 साल के अमन नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के कड़कड़डूमा कोर्ट में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (DLSA) के फुल-टाइम सेक्रेटरी के रूप में काम करते थे। अमन ने 19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा जॉइन की थी। उनकी पत्नी स्वाति भी एक न्यायिक अधिकारी है। रिश्तेदार का दावा है कि मरने से पहले पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। अमन की पत्नी ने बीच-बचाव करने आए ससुर को भी पुलिस की धमकी दी थी। मौत से एक दिन पहले अमन ने अपने पिता से फोन पर कहा था कि वे बहुत परेशान हैं और उनका जीना मुश्किल हो गया है। इसके बाद उन्होंने जपनी जान दे दी। दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिजन का दावा- कुछ घंटे पहले पत्नी से झगड़ा हुआ था जज अमन कुमार शर्मा के एक रिश्तेदार के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अमन ने अपने पिता को कॉल किया था। उसने पिता से कहा कि वह बहुत परेशान है। इसके बाद पिता अलवर से दिल्ली रवाना हुए और रात करीब 12 बजे अमन के पास पहुंचे। वहां उन्हें पता चला कि अमन का पत्नी से झगड़ा चल रहा था। अमन की पत्नी भी ज्यूडिशियल अधिकारी है। पिता को देखकर उसने धमकी देते हुए कहा कि वे कमरे से बाहर नहीं गए तो वह पुलिस बुला लेगी। शनिवार सुबह दोनों में फिर झगड़ा हुआ तो पिता दूसरे कमरे में चले गए। कुछ देर बाद शोर बंद हुआ। अमन नहीं दिखा तो उन्होंने बेटे को कॉल किया। फोन बाथरूम के अंदर बजा। दरवाजा नहीं खुला। बाद में गार्ड शंकर खिड़की तोड़कर अंदर गया, जहां अमन फंदे से लटका मिला। कई मामलों का फैसला सुना चुके थे अमन ऑफिशियल रिकॉर्ड के मुताबिक शर्मा 19 जून 2021 को दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विसेज में शामिल हुए थे। सेवा के दौरान वे जेएमएफसी और सिविल जज के रूप में मामलों की सुनवाई कर चुके थे। पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से लॉ ग्रेजुएट शर्मा अक्टूबर 2025 से नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के कड़कड़डूमा कोर्ट में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (DLSA) के फुल-टाइम सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ईरान जंग से दुनिया पर फूड संकट का खतरा:एक्सपर्ट बोले- होर्मुज बंद होने से फर्टिलाइजर सप्लाई रुकी, पैदावार 30% घट सकती है

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मणिुपर हिंसा- 3 साल में सिर्फ CM बदला, हालात नहीं:केंद्र सरकार 2029 तक उग्रवाद खत्म करने की तैयारी में; शुरुआत अमरनाथ यात्रा के बाद

red and white modern breaking news youtube thumbnail

हफ्ते की टॉप जॉब्स:राजस्थान में 3540 पदों पर भर्ती; यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 1865 वैकेंसी, इस हफ्ते 7212 नौकरियां

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बंगाल में फालता सीट पर 21 मई को दोबारा वोटिंग:ममता के भतीजे बोले- गुजराती गैंग को डायमंड हार्बर मॉडल तोड़ने में दस जन्म लगेंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आईपीएल का गणित- चेन्नई की उम्मीदें कायम, मुंबई मुश्किल में:सभी मैच जीतने ही होंगे; आज हैदराबाद के पास टॉप पर आने का मौका

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CSK के कार्तिक ने IPL की अपनी पहली फिफ्टी लगाई: सैमसन कैच छूटने के बाद उसी ओवर में आउट हुए, नूर का नो-लुक सेलिब्रेशन; मोमेंट्स

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });