क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Raipur Sushasan Tihar: रायपुर में 11 मई से सुशासन तिहार, 1 महीने के भीतर समस्याओं के समाधान..

On: मई 9, 2026 5:03 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Raipur Sushasan Tihar: राजधानी रायपुर में लोगों की शिकायतों और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे। नगर निगम के सभी 10 जोनों में अलग-अलग तारीखों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। पहला शिविर 11 मई को जोन-3 क्षेत्र में शंकरनगर स्थित सिंधु भवन, बीटीआई मैदान के सामने लगाया जाएगा।

tcw

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग और जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। निगम प्रशासन के मुताबिक शिविरों में नगर निगम समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा सके।

5376037 Untitled 26 Copy 286x300

1 महीने के भीतर होगा निराकरण

शिविर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आवेदन लिए जाएंगे। निगम प्रशासन का दावा है कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का अधिकतम एक महीने के भीतर निराकरण किया जाएगा। साथ ही हर आवेदक को उसकी शिकायत के समाधान की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

जनसमस्या निवारण शिविर में नगर निगम के अलावा राजस्व, बिजली, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, समाज कल्याण, कृषि, पशुधन विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और श्रम विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी मौके पर दिया जाएगा।

Image 58

ऐसे रहेगा शिविरों का शेड्यूल

11 मई – जोन-3, सिंधु भवन शंकरनगर
14 मई – जोन-4, इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा
18 मई – जोन-5, महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन अश्वनी नगर
19 मई – जोन-1, मारुति मंगलम भवन गुढ़ियारी
20 मई – जोन-6, संजय यादव स्कूल संजय नगर
22 मई – जोन-2, शहीद स्मारक भवन जीई रोड
25 मई – जोन-8, अग्रसेन भवन टाटीबंध
28 मई – जोन-7, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम
29 मई – जोन-9, पॉम बेलाजियो के सामने गारमेंट फैक्ट्री परिसर
5 जून – जोन-10, देवपुरी धर्मशाला कमल विहार गेट के पास

निगम प्रशासन ने सभी जोन कमिश्नरों को शिविरों का नोडल अधिकारी बनाया है। शिविर स्थलों पर पेयजल, छाया, कुर्सी-टेबल और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });