CG Bank Theft: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक ग्रामीण बैंक में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बलौदा थाना क्षेत्र के जर्वे बी स्थित ग्रामीण बैंक का ताला तोड़कर अज्ञात चोर बैंक के अंदर घुस गया और कंप्यूटर सेट चोरी कर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।. जानकारी के अनुसार बैंक प्रबंधक अजय बौद्ध की शिकायत पर बलौदा थाना में मामला दर्ज किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।. CCTV में कैद आरोपी. बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है। फुटेज में आरोपी ने अपना चेहरा गमछे से ढक रखा था। वह बैंक के अंदर घुसकर कंप्यूटर उपकरण लेकर बाहर निकलता नजर आ रहा है।. जांच में जुटी डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली है। टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।. https://thihacg.com/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-01-at-8.47.40-PM-1.mp4
CG Bank Theft: ग्रामीण बैंक में चोरी, कंप्यूटर सेट लेकर चोर फरार
By worldprime
On: जुलाई 2, 2026 1:18 अपराह्न
---Advertisement---