क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG ACB Raid: 20 हजार की रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार, इसलिए मांगी थी रिश्वत…

On: मई 11, 2026 4:07 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG ACB Raid: सक्ती: छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में रविवार को सक्ती जिले में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंद्रपुर थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) एस.एन. मिश्रा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

tcw

इसलिए मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, ग्राम बालपुर निवासी शिव प्रसाद बरेठ ने एसीबी बिलासपुर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि गांव की सरस्वती जायसवाल द्वारा उसके और उसके परिवार के खिलाफ चंद्रपुर थाना में मारपीट का मामला दर्ज कराया गया था। आरोप है कि मामले में कड़ी कार्रवाई से बचाने के एवज में ASI एस.एन. मिश्रा ने 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

CG ACB Raid

B49d3d47 8f06 4cd0 8477 8fcb390d0696 1778464248905 300x225

जांच में सही मिली शिकायत

ACB द्वारा शिकायत का सत्यापन किए जाने पर मामला सही पाया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ASI पहले ही शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये ले चुका था और बाकी 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था। इसके बाद ACB बिलासपुर की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप प्लान तैयार किया।

331062 300x169

ढाबे में रिश्वत लेते ही दबोचा

रविवार को शिकायतकर्ता ने आरोपी ASI को चंद्रपुर स्थित गुड्डू ढाबा में बाकी रकम देने के लिए बुलाया। जैसे ही आरोपी ने 20 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लिए, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई है।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी ASI के खिलाफ पहले भी रिश्वतखोरी की शिकायतें मिल चुकी थीं। फिलहाल एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

गुजरात HC बोला- मैरिज सर्टिफिकेट से शादी नहीं मानी जाएगी:हिंदू विवाह के लिए रस्में जरूरी, सात फेरे के बिना सिर्फ रजिस्ट्रेशन काफी नहीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ऑस्ट्रेलिया 8वीं बार फाइनल में पहुंची:महिला टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया; बेथ मूनी की नाबाद फिफ्टी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अमेरिका में जन्मजात नागरिकता कानून बरकरार:सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प का आदेश रद्द किया, कहा- देश में जन्मा हर बच्चा अमेरिकी नागरिक होगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सबरीमाला गोल्ड केस-पूर्व TDB चीफ के खिलाफ सबूत मिले:केरल हाईकोर्ट की नया केस दर्ज करने की मंजूरी, कहा- सच सामने लाने में कसर न रहे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

PM मोदी ने सचिवों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक:ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, आत्मनिर्भर भारत और PM गतिशक्ति पर दिया जोर

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर 11वें दिन प्रदर्शन:भूख हड़ताल कर रहे वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, पुलिस पर समर्थकों को रोकने के आरोप

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });