Golgappa Food Poisoning: छत्तीसगढ़ केसारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के रेड़ा ग्राम में गुपचुप खाना लोगों को भारी पड़ गया। एक ही ठेले से गुपचुप खाने के बाद करीब 25 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को उल्टी-दस्त और फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमार लोगों में बड़ी संख्या में महिलाएं और 3 बच्चे भी शामिल हैं।. जानकारी के मुताबिक, रेड़ा ग्राम में ठेले पर बिक रहे गुपचुप खाने के कुछ घंटों बाद लोगों की तबीयत खराब होने लगी। हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजनों ने मरीजों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ मरीज बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ के अस्पताल भी गए हैं।. जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि मरीजों की हालत अब पहले से बेहतर है। मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है। इधर स्वास्थ्य विभाग ने खाद्य सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेजने की बात कही है।
Golgappa Food Poisoning: गुपचुप खाने वाले सावधान ! 25 लोग पड़े बीमार..
By worldprime
On: मई 11, 2026 4:52 अपराह्न
---Advertisement---