क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Stray Dogs: कुत्तों का पूजा कर पिलाया दूध, फिर किया नसबंदी

On: मई 11, 2026 7:17 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Stray Dogs: जगदलपुर शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी अभियान की शुरुआत अब राजनीतिक विवाद का कारण बन गई है। नगर निगम द्वारा महाराणा प्रताप वार्ड स्थित SLRM डोंगरी सेंटर परिसर में स्थापित एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस दौरान महापौर संजय पांडेय समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने कुत्तों की पूजा-अर्चना कर उन्हें तिलक लगाया और दूध पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

tcw

कार्यक्रम की तस्वीरें सामने आने के बाद शहर में इसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस आयोजन को लेकर नगर निगम और महापौर पर निशाना साधा है।

Image 51 1 300x167

कांग्रेस ने बताया “कोरा दिखावा”

नेता प्रतिपक्ष ने इस पूरे आयोजन को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि अगर कुत्तों की पूजा ही करनी है तो उनके लिए डॉग हाउस बनाकर रोज पूजा की जाए। उन्होंने कहा कि इससे नसबंदी अभियान पर होने वाला सरकारी खर्च भी बच जाएगा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जमीनी समस्या के समाधान के बजाय केवल प्रचार किया जा रहा है।

महापौर संजय पांडेय ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि जीव सेवा और सनातन परंपरा से जुड़े हर कार्य पर विपक्ष को आपत्ति होती है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में कुत्तों का संबंध राहु-केतु और भगवान कालभैरव से माना जाता है। पूजा-अर्चना समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास है। महापौर ने यह भी कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में नसबंदी जैसे मुद्दों पर कोई ठोस पहल नहीं की गई, जबकि अब अभियान शुरू होने पर राजनीति की जा रही है।

Image 2026 05 11T152044.014 1024x574 1 300x168

Image 2026 05 11T151930.615 1024x574 1 300x168

ABC सेंटर में रखे गए 22 आवारा श्वान

फिलहाल धरमपुरा इलाके से पकड़े गए 22 आवारा श्वानों को ABC सेंटर में रखा गया है। यहां स्नेह एनिमल वेलफेयर सोसायटी के डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका बधियाकरण, डी-वार्मिंग और रेबीज टीकाकरण किया जाएगा। ऑपरेशन के बाद तीन दिनों तक उनकी निगरानी की जाएगी और स्वस्थ होने पर उन्हें उसी क्षेत्र में छोड़ा जाएगा जहां से पकड़ा गया था।

इस अभियान में स्ट्रे सेफ फाउंडेशन भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था के सदस्य लुप्तेश जगत को निगरानी समिति में शामिल किया गया है। उनकी जिम्मेदारी श्वानों को पकड़ने से लेकर उपचार और छोड़ने तक की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की क्रूरता रोकना होगी।

Image 2026 05 11T152123.203 1024x574 1 300x168

हर महीने 500 कुत्तों की नसबंदी

नगर निगम ने इस अभियान को दीर्घकालिक योजना के तहत शुरू किया है। निगम प्रशासन का लक्ष्य हर महीने करीब 500 आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण करना है। इसके लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। निगम ने नागरिकों से सहयोग की अपील भी की है। आवारा कुत्तों से जुड़ी सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर 1100 जारी किया गया है, ताकि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर सके।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

गुजरात HC बोला- मैरिज सर्टिफिकेट से शादी नहीं मानी जाएगी:हिंदू विवाह के लिए रस्में जरूरी, सात फेरे के बिना सिर्फ रजिस्ट्रेशन काफी नहीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ऑस्ट्रेलिया 8वीं बार फाइनल में पहुंची:महिला टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया; बेथ मूनी की नाबाद फिफ्टी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अमेरिका में जन्मजात नागरिकता कानून बरकरार:सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प का आदेश रद्द किया, कहा- देश में जन्मा हर बच्चा अमेरिकी नागरिक होगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सबरीमाला गोल्ड केस-पूर्व TDB चीफ के खिलाफ सबूत मिले:केरल हाईकोर्ट की नया केस दर्ज करने की मंजूरी, कहा- सच सामने लाने में कसर न रहे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

PM मोदी ने सचिवों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक:ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, आत्मनिर्भर भारत और PM गतिशक्ति पर दिया जोर

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर 11वें दिन प्रदर्शन:भूख हड़ताल कर रहे वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, पुलिस पर समर्थकों को रोकने के आरोप

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });