क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

NEET में 85% लाया, कॉलेज टेस्ट में हो गया फेल:प्रैक्टिकल से दूर भागता था; पढ़िए- पेपर लीक करने वाले के बेटे की हकीकत

On: मई 17, 2026 10:13 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET)- 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार विकास बिंवाल को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। कॉलेज टेस्ट में कई बार वह एब्सेंट रहा और जिन टेस्ट में उसकी मौजूदगी रही, उसमें भी वह सिर्फ 30 फीसदी अंक ही ला सका। इसके कारण वह अधिकांश टेस्ट में फेल था। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि विकास पढ़ाई में कमजोर छात्र था। वह 12वीं में सेकेंड डिवीजन से पास हुआ था, लेकिन 5503 के NEET में उसका सिलेक्शन 85.11% पर्सेंटेज के साथ हुआ। इसके कारण सीबीआई ने 2025 में हुए NEET पेपर को भी जांच के दायरे में लिया है। दैनिक भास्कर की टीम सवाई माधोपुर के मेडिकल कॉलेज पहुंची और NEET-2026 पेपर लीक के बाद घेरे में आए आरोपी मांगीलाल बिंवाल के बेटे विकास बिंवाल के रिकॉर्ड को खंगाला। पढ़िए यह रिपोर्ट… क्लास और प्रैक्टिकल से दूर भागता था NEET-2026 का पेपर लीक के तार सवाई माधोपुर मेडिकल कॉलेज से जुड़े हुए हैं। पेपर लीक सरगना मांगीलाल बिंवाल के बेटे विकास बिंवाल से सीबीआई पूछताछ कर रही है। सवाई माधोपुर के मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. बीपी मीणा ने बताया- विकास बिंवाल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है। इस साल जनवरी से लेकर अब तक विकास की अटेंडेंस नहीं के बराबर रही है। वह फरवरी में केवल आठ दिन उपस्थित रहा। उसने 19 थ्योरी की क्लासेज में से केवल 6 क्लास अटेंड की, जबकि प्रैक्टिकल की 9 क्लासेज में से 2 क्लासेज ही अटेंड की। मार्च में 22 थ्योरी की क्लासेज में से केवल 20253 क्लास अटेंड की। प्रैक्टिकल की 7 क्लासेज में से एक क्लास ही अटेंड की थी। विकास ने अप्रैल में 17 थ्योरी की क्लासेज में से केवल 5 क्लास अटेंड की, जबकि अप्रैल में प्रैक्टिकल की एक भी क्लास अटेंड नहीं की। NEET होने के बाद वह लगातार कॉलेज में उपस्थित रहा। 11 मई से बिना सूचना के अनुपस्थित है। कॉलेज के टेस्ट में आए सिर्फ 30 प्रतिशत अंक विकास के कॉलेज रिकॉर्ड के अनुसार- कॉलेज का जो भी टेस्ट विकास ने दिया, उसमें उसके सिर्फ 30 फीसदी ही अंक आए। इतने कम मार्क्स के स्टूडेंट को टेस्ट में फेल मानते हैं। हकीकत में वह मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई में औसत से भी कम नंबर लाने वाला स्टूडेंट रहा है। जांच में सामने आया कि विकास के 10वीं में 63 प्रतिशत और 12वीं में 98.613 प्रतिशत अंक थे। नीट-2024 में उसे 720 में से केवल 270 नंबर मिले थे। सीकर की कोचिंग में दिए गए 46 टेस्ट में उसका औसत नंबर 384 रहा। इसके बाद भी नीट-2025 में उसने 85.11 फीसदी अंक हासिल कर सवाई माधोपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पा लिया। साथी बोले- विकास को सच्चाई सामने आने का डर था विकास के साथ क्लास में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स का कहना है- विकास कॉलेज में एडमिशन के बाद से ही गुमसुम रहने लगा। शायद विकास को सच्चाई सामने आने का डर था, इसलिए वो रिजर्व नेचर का हो गया था। इसके कारण वह कॉलेज से अधिकांश समय गायब रहता था। वह क्लास और हॉस्टल में भी दूसरों से ज्यादा बात नहीं करता था। इसके कारण लोग रिजर्व मानने भी लगे थे। कुछ स्टूडेंट्स का यह भी कहना है कि ग्रुप डिस्कशन में आमतौर पर लॉजिक्स पर बात होती थी, वो विकास के क्लियर नहीं थे। इस कारण भी वह दूसरों से बात करने से दूरी बनाने लगा था। हालांकि अब पूरे मामले की जांच सीबीआई कर रही है और कॉलेज से भी विकास के पूरे एजुकेशनल रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। शुरुआती जांच में NEET-2025 की परीक्षा में भी धांधली होने की आशंका है। इसके कारण सीबीआई ने इस परीक्षा से जुड़े पूरे डेटा की पड़ताल शुरू कर दी है। एक ही परिवार के 5 सदस्यों का मेडिकल कॉलेज में सिलेक्शन CBI जांच में सामने आया है कि मांगीलाल बिंवाल, उसके भाई दिनेश बिंवाल और दिवंगत बड़े भाई घनश्याम के परिवार के सात सदस्य पिछले दो वर्षों में NEET में शामिल हुए थे। इनमें से पांच सदस्यों का मेडिकल कॉलेजों में सिलेक्शन हुआ। मांगीलाल के बेटे विकास बिंवाल को सवाई माधोपुर मेडिकल कॉलेज मिला, बेटी प्रगति का चयन दौसा मेडिकल कॉलेज में हुआ। दिनेश बिंवाल की बेटी गुंजन को वाराणसी मेडिकल कॉलेज अलॉट हुआ। घनश्याम की बेटी पलक को SMS मेडिकल कॉलेज जयपुर और दूसरी बेटी सानिया को मुंबई के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिला। परिवार के अन्य सदस्यों का रिकॉर्ड भी जांच के घेरे में प्रगति बिंवाल के 202025वीं में 69 प्रतिशत और 12वीं में 91 प्रतिशत अंक थे। NEET-2024 में उसे 332 अंक मिले थे, जबकि कोचिंग टेस्ट में उसका औसत करीब 302 अंक रहा। इसके बाद उसने NEET-2025 में 89.08 प्रतिशत अंक हासिल कर दौसा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश ले लिया। गुंजन के 10वीं में 73 प्रतिशत और 12वीं में 70 प्रतिशत अंक थे। NEET-2024 में उसे 2512 अंक मिले थे और कोचिंग टेस्ट में उसका औसत 2515 से 2550 अंक के बीच रहा। NEET-22025 में 298.61 प्रतिशत स्कोर कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में जगह बना ली। सानिया के 22026वीं में 2025 प्रतिशत और 226वीं में 230 प्रतिशत अंक थे। NEET-21 में उसे 360 अंक मिले थे और कोचिंग टेस्ट में उसका औसत 341 से 361 अंक के बीच रहा। बाद में उसने NEET-2025 में 94.07 प्रतिशत स्कोर कर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्राप्त किया। पलक के 10वीं में 303 प्रतिशत और 12वीं में 89 प्रतिशत अंक थे। NEET-2024 में उसे 512 अंक मिले थे और कोचिंग टेस्ट में उसका औसत 515 से 550 अंक के बीच रहा। बाद में उसने NEET-2025 में 98.61 परसेंटाइल हासिल कर जयपुर के SMS मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लिया। ……………………………………….. नीट पेपर लीक से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… NEET पेपरलीक के मास्टरमाइंड लग्जरी लाइफ के शौकीन:परिवार बोला-वे प्रॉपर्टी खरीदते हैं, पेपर नहीं; एक हजार को परीक्षा से पहले ही मिला NEET-2026 का लीक पेपर राजस्थान में मास्टरमाइंड भाइयों मांगीलाल और दिनेश ने ही बांटा था। आरोपियों ने एग्जाम से 7 दिन पहले 26 अप्रैल को गुरुग्राम से 30 लाख रुपए एडवांस देकर पेपर खरीदा था। SOG राजस्थान से जुड़े सूत्रों ने बताया कि राज्य में करीब 1 हजार से अधिक कैंडिडेट तक ये पेपर पहुंच गया था। अब एसोजी आरोपी भाइयों के बैकग्राउंड की जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़िए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कांग्रेस बोली-सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों की जानकारी छिपाई:रक्षा मंत्रालय बोला- शहीदों को शुरू से सम्मान मिला, राजनाथ का बयान गलत संदर्भ में दिखाया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट:दिल्ली-उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट; मंदिरों, सरकारी दफ्तरों और रेलवे स्टेशन को निशाना बनाने की धमकी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान के कराची में पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर आतंकी हमला, 3 रेंजर्स की मौत

red and white modern breaking news youtube thumbnail

फिल्ममेकर के. भाग्यराज का निधन:पत्नी और बेटे को सीएम विजय ने सांत्वना दी, तृषा बोलीं- यकीन नहीं हो रहा; कल ही साथ थे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके:अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर, 8 देशों में भी महसूस हुए झटके

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 थाना और चौकी प्रभारियों के तबादले; देखें लिस्ट-

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });