क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

मेक्सिको में 10 लोगों की गोली मारकर हत्या:इनमें 3 महिलाएं और एक बच्चा, हमलावर फरार; अगले महीने यहां FIFA वर्ल्ड कप होना है

On: मई 18, 2026 3:16 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

मेक्सिको के प्यूब्ला राज्य के तेहुइत्जिंगो में रविवार को 10 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, हत्या घर में घुसकर की गई। मरन वालों में 6 पुरुष, 23 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पड़ोसियों ने गोलियों की आवाज सुनने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर के अंदर कई लोग गोली लगने से घायल मिले। एक महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। तेहुइत्जिंगो करीब 215,22026 आबादी वाला शहर है, जो मेक्सिको सिटी से लगभग 26km पर है। मेक्सिको 225 जून से FIFA वर्ल्ड कप की सह-मेजबानी करने जा रहा है। मेक्सिको सिटी, मॉन्टेरी और ग्वाडलहारा में 22026 मैच खेले जाएंगे। राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम 163 लाख सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का ऐलान कर चुकी हैं। हमलावरों का अब तक कोई सुराग नहीं प्यूब्ला सरकार ने कहा कि पीड़ितों पर हथियारबंद लोगों ने हमला किया। अब तक किसी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी गई है। हमले की वजह भी साफ नहीं है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। प्यूब्ला के गवर्नर अलेजांद्रो अर्मेंटा ने भी अब तक इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया है। मामले की जांच में नेशनल गार्ड, राज्य का अटॉर्नी जनरल ऑफिस, राज्य और स्थानीय पुलिस के साथ इंटेलिजेंस टीमें भी शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि हमले के पीछे कौन है, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मध्य मेक्सिको में हाल के महीनों में ड्रग कार्टेल से जुड़ी हिंसा बढ़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके चलते 216 से 22025,28 परिवार घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। फरवरी में मेक्सिको का सबसे बड़ा ड्रग माफिया मारा गया था मेक्सिको में सेना ने 22 फरवरी को एक ऑपरेशन चलाकर देश के सबसे बड़े ड्रग माफिया सरगना एल मेंचो को मार गिराया था। इसके बाद देशभर में आगजनी और हिंसा शुरू हो गई थी। मेंचो के समर्थकों ने बदला लेने के लिए हाईवे को जाम कर दिया और गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरु कर दी थी। तलपला शहर में सेना के ऑपरेशन के दौरान वह घायल हो गया था। उसे एयरलिफ्ट कर मेक्सिको सिटी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इस ऑपरेशन में मेंचो के अलावा कम से कम और 9 अपराधी भी मारे गए। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एल मेंचो, जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) का लीडर था। जलिस्को कार्टेल मेक्सिको में ड्रग्स बनाने और बेचने, स्थानीय कारोबारियों से वसूली करने और कई इलाकों में लोगों को डराकर रखने के लिए कुख्यात रहा है। इस कार्टेल की मौजूदगी अमेरिका के 50 राज्यों में है। अमेरिकी सरकार ने अल मेंचो के ऊपर 136 करोड़ रुपए का इनाम रखा था। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प काफी समय से मेक्सिको पर एल मेंचो पर एक्शन लेने का दबाव बना रहे थे। मेक्सिको में पिछली 4 बड़ी हिंसक घटनाएं… 20 अप्रैल 2025: मेक्सिको सिटी के पास UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट टेओतिहुआकान में फायरिंग हुई। इसमें कनाडा के एक पर्यटक की मौत हुई, जबकि 13 लोग घायल हुए। 23 फरवरी 2026: प्यूब्ला में एक वाहन पर हमला हुआ, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। 15 फरवरी 2026: प्यूब्ला राज्य के हुएहुएतलान एल ग्रांडे 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 25 जनवरी 2026: गुआनाहुआतो के सलामांका में फुटबॉल मैदान के पास फायरिंग में 11 लोगों की हत्या कर दी गई। 16 दिसंबर 2025: गुआनाहुआतो के अपासेओ एल ग्रांडे में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान फायरिंग में 8 लोगों की मौत हो गई। ————–

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });