टीवी एक्ट्रेस शगुन शर्मा अब रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आने वाली हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में शगुन ने अपने सबसे बड़े डर, मुंबई आने के संघर्ष, मानसिक मजबूती और ‘खतरों के खिलाड़ी’ को लेकर अपनी तैयारी पर बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा डर ऊंचाई से लगता है और कई बार ऊंचाई पर जाकर वह फ्रीज तक हो जाती हैं। हालांकि अब वह इसी डर को हराना चाहती हैं। सवाल: आपको सबसे ज्यादा किस चीज से डर लगता है? जवाब: मुझे सबसे ज्यादा डर हाइट्स से लगता है। जब भी मैं बहुत ऊंचाई पर जाती हूं, तो मैं कांपने लगती हूं। कई बार तो फ्रीज भी हो जाती हूं, लेकिन मुझे लगता है कि यह शो उस डर को हराने का बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म है। सवाल: उस डर को कैसे ओवरकम करेंगी? जवाब: मैं खुद को यही समझाऊंगी कि मैं सुरक्षित हूं। वहां हार्नेस और पूरी सेफ्टी होती है। असली डर यही होता है कि कहीं गिर न जाएं या कुछ हो न जाए। अगर मैं अपने दिमाग से वो डर निकाल पाई, तो शायद अच्छा कर पाऊंगी। सवाल: जिंदगी का सबसे बड़ा रिस्क क्या था? जवाब: मुंबई आकर एक्टिंग करना। मैं हिमाचल प्रदेश से हूं। पढ़ाई छोड़कर इस इंडस्ट्री में आना, जहां मैं किसी को नहीं जानती थी, मेरे परिवार का भी यहां कोई कनेक्शन नहीं था। मेरे लिए वो बहुत बड़ा रिस्क था। सवाल: मुंबई आने के बाद सबसे बड़ा कल्चर शॉक क्या था? जवाब: हिमाचल से
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में दिखेंगी शगुन शर्मा:बोलीं- ऊंचाई से लगता है सबसे ज्यादा डर; शो में ओरी के साथ BTS वीडियो जरूर बनाऊंगी
By worldprime
On: मई 18, 2026 5:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---