क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

एअर इंडिया की बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग:इंजन में आग लगने की आशंका; दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया

On: मई 21, 2026 3:38 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

एअर इंडिया की बेंगलुरु से दिल्ली जा रही फ्लाइट AI2320 की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। गुरुवार को फ्लाइट जब हवा में थी तब कॉकपिट क्रू को एक इंजन में आग लगने का अलर्ट मिला। इसके बाद विमान को रात करीब 29 बजे दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान में करीब 23 पैसेंजर थे। सभी पैसेंजर और क्रू सुरक्षित हैं। फ्लाइट को टो करके ले जाया गया। इससे पहले एअर इंडिया की ही दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट AI22 गुरुवार को केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे से टकरा गई। फ्लाइट का पिछला हिस्सा जमीन से टच हो गया। घटना को एविएशन भाषा में ‘टेल स्ट्राइक’ कहा जाता है। फ्लाइट को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया। फ्लाइट में 291 यात्री सवार थे। घटना में किसी यात्री या क्रू सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है। फ्लाइट को हुए नुकसान को लेकर भी अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है। सूत्रों के अनुसार, एअर इंडिया विमान दूसरे प्लेन के टेकऑफ के कारण ‘वेक टर्बुलेंस’ की चपेट में आ गया था। इसके बाद पायलट ने लैंडिंग टाल दी और फ्लाइट वापस हवा में ले ली। दोबारा लैडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। पायलट को लैंडिंग में दिक्कत का अंदाजा था बताया जा रहा है कि रनवे पर वेक टर्बुलेंस पास में उड़ान भर रहे एक वाइड-बॉडी विमान की वजह से पैदा हुई थी। इसके कारण एअर इंडिया फ्लाइट का बैलेंस बिगड़ गया। पायलट को अंदाजा हो गया था कि लैंडिंग में दिक्कत आ सकती है। इसलिए उसने नियमों के तहत ‘गो-अराउंड’ करने का फैसला लिया। गो-अराउंड के दौरान पायलट लैंडिंग अप्रोच के दौरान फ्लाइट को वापस हवा में ले जाता है। फिर स्थिति सामान्य होने पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश करता है। विमान को जांच के लिए ग्राउंड किया गया एअर इंडिया विमान को घटना के बाद जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। एयरलाइन और एयरपोर्ट अधिकारियों ने सुरक्षा जांच शुरू कर दी है। नागरिक उड्डयन नियामक DGCA को भी घटना की जानकारी दी गई है। हालांकि, एयरलाइन की बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली वापसी फ्लाइट AI22 रद्द कर दी गई है। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही है। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की ग्राउंड टीम यात्रियों की मदद कर रही है। एअर इंडिया से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 9 अप्रैल : एअर इंडिया मुंबई-बेंगलुरु फ्लाइट का इंजन हवा में बंद हुआ मुंबई से बेंगलुरु जा रही एअर इंडिया की एअरबस A320 Neo फ्लाइट 9 अप्रैल की देर रात उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद मुंबई एयरपोर्ट लौट आई। अधिकारियों ने बताया कि हवा में एक इंजन बंद होने पर पायलट ने रेडियो पर ‘PAN PAN’ कॉल दी, जिसके बाद फ्लाइट को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित लैंड कराया गया। पूरी खबर पढ़ें… 20 मार्च: एअर इंडिया ने गलत मॉडल का प्लेन भेजा, वापस लाना पड़ा एअर इंडिया की एक बार फिर बड़ी चूक सामने आई, जिसके कारण दिल्ली से कनाडा के वैंकूवर जा रही फ्लाइट AI-185 को उड़ान भरने के करीब 913 घंटे बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा। विमान में 300 से ज्यादा यात्री मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें… 26 मार्च: दिल्ली-लंदन एअर इंडिया फ्लाइट सऊदी से लौटी, खराबी के बावजूद 7 घंटे हवा में रही नई दिल्ली से लंदन जा रहा एअर इंडिया का A350-900 (VT-JRF) विमान तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौट आया था। यह करीब सात घंटे हवा में रहा। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, विमान ने सुबह करीब 6 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी। पूरी खबर पढ़ें… —————————– ये खबरें भी पढ़ें… चेन्नई में यात्री चलती फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलकर कूदा: विमान रनवे से टर्मिनल की तरफ जा रहा था चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एयर अरेबिया की चलती फ्लाइट में एक यात्री इमरजेंसी गेट खोलकर नीचे कूद गया। यह फ्लाइट शारजाह से चेन्नई पहुंची थी और इसमें 231 यात्री सवार थे। एयरबस A320 मॉडल की फ्लाइट G9 471 रनवे से टर्मिनल की ओर बढ़ रही थी। घटना के बाद पायलट ने तुरंत विमान को रोक दिया और एयरपोर्ट अधिकारियों को सूचना दी। पूरी खबर पढ़ें… हैदराबाद-हुबली फ्लाइट 2 घंटे हवा में चक्कर काटती रही:खराब मौसम के चलते हिलने लगा प्लेन; पैसेंजर रोते नजर आए हैदराबाद से हुबली जा रही Fly-91 एयरलाइन की एक फ्लाइट खराब मौसम के चलते 2 घंटे हवा में ही चक्कर काटती रही। खराब मौसम की वजह से प्लेन में सवार पैसेंजर्स को तेज झटके महसूस हुए, जिससे वे घबरा गए। सोशल मीडिया में वायरल VIDEO में पैसेंजर रोते हुए और हाथ जोड़कर प्रार्थना करते दिख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कांग्रेस बोली-सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों की जानकारी छिपाई:रक्षा मंत्रालय बोला- शहीदों को शुरू से सम्मान मिला, राजनाथ का बयान गलत संदर्भ में दिखाया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट:दिल्ली-उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट; मंदिरों, सरकारी दफ्तरों और रेलवे स्टेशन को निशाना बनाने की धमकी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान के कराची में पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर आतंकी हमला, 3 रेंजर्स की मौत

red and white modern breaking news youtube thumbnail

फिल्ममेकर के. भाग्यराज का निधन:पत्नी और बेटे को सीएम विजय ने सांत्वना दी, तृषा बोलीं- यकीन नहीं हो रहा; कल ही साथ थे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके:अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर, 8 देशों में भी महसूस हुए झटके

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 थाना और चौकी प्रभारियों के तबादले; देखें लिस्ट-

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });