क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

होशियारपुर के मानव मर्डर में ट्रांसपोर्ट-एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर एंगल:जिसे पत्नी बताया, वह लिवइन पार्टनर निकली, करनाल पुलिस बोली- जल्द खुलासा करेंगे

On: मई 21, 2026 5:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

करनाल के मानव हत्याकांड की जांच अब दिल्ली पुलिस के हाथ में पहुंच गई है। पुलिस इस मामले को हर एंगल से खंगाल रही है, जिसमें ट्रांसपोर्टर की भूमिका और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का पहलू भी शामिल है। शुरुआती जांच में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मानव का दिल्ली में ही किसी महिला के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। इस अफेयर का पता महिला के ट्रांसपोर्टर पति को चल गया था। सूत्रों के मुताबिक, 15 मई को भी मानव उस महिला से मिलने वाला था। मगर, उससे पहले ही मानव को होटल के बाहर से ही उठा लिया गया। आरोप है कि इसके बाद उसकी हत्या कर शव को करनाल में झाड़ियों में फेंक दिया गया। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने अभी तक इस जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं, होशियारपुर के रहने वाले मानव की मां मंजू ने दैनिक भास्कर से बातचीत में खुलासा किया कि मानव ने अभी तक शादी नहीं की थी, वह रेशमी के साथ लिव-इन में रह रहा था। वे दोनों जल्द ही मलेशिया में कोर्ट मैरिज करने वाले थे। उन्हें एजेंट हैप्पी पर भी शक है। उधर, करनाल पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। जानिए दैनिक भास्कर को मानव की मां मंजू ने क्या बताया… रिपोर्टर: मानव और रेशमी की मुलाकात कब हुई थी? महिला: जब मानव 2017 में मलेशिया गया था। रिपोर्टर: इन्होंने शादी की थी या लिव-इन में रह रहे थे? महिला: इन्होंने हमें नहीं बताया था। ये लिव-इन में ही रहते थे। रिपोर्टर: दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर राजू कुमार बोल रहे हैं कि इसमें कोई ट्रांसपोर्टर का रोल है? महिला: नहीं, नहीं। कोई ट्रांसपोर्टर नहीं है इसमें। रिपोर्टर: पुलिस ये बोल रही है कि मानव का किसी से अफेयर था, ट्रांसपोर्टर की कोई वाइफ है। उसी चक्कर में ये सब हुआ? महिला: दिल्ली पुलिस वालों को मैंने फोन किया था। उसके बाद वो मुझे वसंत कुंज थाने में ले गए। महिला: वहां पर वो बहाने कर रहे थे कि ये हो रहा है, वो हो रहा है। उन्होंने मुझे बिठा रखा था। कभी गाड़ी इधर लेकर जा रहे हैं, रेस्टोरेंट का कैमरा देखने। जब हम लोग दिखा रहे हैं कि मेरा बेटा अपनी बाइक पर बैठता है, तो बाइक का नंबर तो आ नहीं रहा। इन्होंने एक चौराहे का कैमरा दिखाया। दिल्ली वालों ने तो मेरा साथ ही नहीं दिया। रिपोर्टर: मानव थाईलैंड में कितने साल रहा? महिला: वो थाईलैंड में नहीं रहा, वह मलेशिया में था। थाईलैंड का बॉर्डर पार करके कभी-कभी चला जाता था। रिपोर्टर: अच्छा, तो वहां से डिपोर्ट कर दिया था क्या? महिला: हां जी। रिपोर्टर: अब इनको कोर्ट मैरिज करनी थी मलेशिया में? महिला: अब मैं झूठ क्यों बोलूं?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });