क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG News: बच्चों को 25 तक पहाड़ा याद होना जरूरी ! निर्देश जारी

On: जून 25, 2026 4:20 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG News: स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को बारहखड़ी और 20 तक के पहाड़े, जबकि माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों को 25 तक के पहाड़े याद होने चाहिए। इसके साथ ही बच्चों की हिंदी और अंग्रेजी में धाराप्रवाह पढ़ने की क्षमता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है।tcw

मंत्री ने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं और इसकी नियमित निगरानी भी की जाए। मंत्रालय में आयोजित संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक में उन्होंने यह निर्देश दिए।

1001112481 1782315956 300x225

समय पर मिलें शासन की सुविधाएं

बैठक में शिक्षा मंत्री ने स्कूलों की साफ-सफाई, मरम्मत, पाठ्यपुस्तकों के वितरण, गणवेश और साइकिल वितरण जैसे कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शासन की सभी सुविधाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

ड्रॉपआउट बच्चों के लिए विशेष अभियान

बैठक में स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाकर ऐसे बच्चों का पुनः प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

WhatsApp Image 2026 06 25 At 1.48.08 PM 209x300

जुलाई से उपस्थिति के आधार पर वेतन

शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए वीएसके एप (VSK App) का उपयोग अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। हालांकि जून माह की उपस्थिति के आधार पर किसी भी कर्मचारी या शिक्षक का वेतन नहीं काटा जाएगा। विभाग ने पंजीयन के लिए अतिरिक्त समय दिया है। विभाग के अनुसार जुलाई से सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों का वीएसके एप पर पंजीयन अनिवार्य होगा। जुलाई माह का वेतन एप में दर्ज उपस्थिति के आधार पर ही जारी किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026 06 25 At 1.48.06 PM 300x169

कार्यालयों में शिक्षकों की वापसी

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में संलग्न शिक्षकों को उनके मूल विद्यालयों में वापस भेजने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों को नियमित विद्यालय निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं की निगरानी करने को कहा गया।

जर्जर भवनों की बनेगी सूची

प्रदेशभर के जर्जर विद्यालय भवनों की सूची तैयार कर चरणबद्ध तरीके से उन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं भवनविहीन विद्यालयों की समीक्षा जिला कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी करेंगे।

 

1001112480 1782315725 300x169

1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू

बैठक में निर्णय लिया गया कि शैक्षणिक सत्र 2027-28 से प्रदेश के सभी विद्यालयों में नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। इसी दिन विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक, गणवेश और साइकिल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि इस व्यवस्था से सरकारी विद्यालयों में भी निजी विद्यालयों की तरह समय पर पढ़ाई शुरू होगी, पाठ्यक्रम समय पर पूरा होगा और परीक्षा परिणामों में सुधार आएगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });