रायपुर : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। फिलहाल गर्म हवाओं से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। शनिवार को प्रदेश का सबसे ज्यादा तापमान 46 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ, लेकिन गर्म और शुष्क हवाओं के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि दक्षिण बिहार और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण सक्रिय है। वहीं दक्षिण-पश्चिम बिहार से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक एक द्रोणिका छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है। इसके चलते प्रदेश में उत्तर-पश्चिम दिशा से लगातार गर्म हवाएं आ रही हैं, जिससे तापमान में बढ़ोतरी बनी हुई है। मौसम विभाग ने बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, कोरबा, जांजगीर-चांपा, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बालोद और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया ?
छत्तीसगढ़ में आसमान से बरसी आग ,रायपुर समेत 18 जिलों में गर्मी का कहर,अगले 5 दिन और भारी…
By worldprime
On: मई 24, 2026 12:36 अपराह्न
---Advertisement---