रायपुर :छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भरी दोपहरी में आसमान पर उड़ान भर रहे है| मुख्यमंत्री का उड़नखटोला लगभग 45 डिग्री तापमान के बीच गांव-कस्बों का रुख़ कर रहा है | ऐसे इलाकों में मुख्यमंत्री साय अपनी सरकार की गतिविधियों का ना केवल जायज़ा ले रहे है,बल्कि सिस्टम की नब्ज़ भी टटोल रहे है | उनका यह दौरा इसलिए महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है,क्योंकि मुख्यमंत्री साय कई बड़ी समस्याओं का ना केवल मौके पर ही निराकरण कर रहे है,बल्कि करोड़ों की सौगातें गांव-कस्बों को प्रदान कर रहे है | राज्य सरकार ने ”सुशासन तिहार” को धरातल पर उतार दिया है| इसके तहत सरकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ख़ुद मोर्चा संभाल लिया है | राज्य में भीषण गर्मी का दौर जारी है,इसके चलते आम आदमी की तर्ज पर मुख्यमंत्री साय भी तेज़ धूप,लू के थपेड़ों और ख़राब मौसम का सामना करते हुए आसमानी उड़ान पर है| मुख्यमंत्री का उड़नखटोला जिस इलाके में दस्तक़ दे रहा है,वहां विकास की नई सौंगाते भी सौंपी जा रही है | कई इलाकों में तो मुख्यमंत्री साय ने करोड़ों की योजनाओं को ग्रामीणों को भेंट किया है| इसमें बिजली,पानी,सड़क,स्वास्थ्य,शिक्षा और रोजगार जैसी मूलभूत जरूरतें शामिल है| मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की कामयाबी के लिए अपनी पूरी ताक़त झोंक दी है| गांव-ग?
धूप, लू और 45° तापमान ! सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री साय का मैदानी मोर्चा,गांवों में विकास और सुशासन की पड़ताल…
By worldprime
On: मई 25, 2026 4:25 अपराह्न
---Advertisement---