क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

भाजपा बोली- राहुल का मोदी सरकार गिराना, सपने देखने जैसा:’टूलकिट गैंग’ की फितरत सब जानते; राहुल बोले थे- एक साल में मोदी की विदाई तय

On: मई 24, 2026 3:25 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

राहुल गांधी के केंद्र सरकार गिरने की भविष्यवाणी करने को लेकर भाजपा ने रविवार को पलटवार किया। महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राहुल का बयान दिन में सपने देखने जैसा है। वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल का बयान एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है। जिसमें कांग्रेस, अन्य विपक्षी दल और टूलकिट गैंग शामिल हैं। ये लोग मिलकर भारत को अस्थिर करने का सपना देख रहे हैं। दरअसल राहुल गांधी शनिवार को कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की सलाहकार परिषद की एक बैठक में शामिल हुए थे। सूत्रों के मुताबिक राहुल ने बैठक में कहा कि एक साल के अंदर केंद्र सरकार गिर जाएगी। पीएम मोदी की विदाई तय है। पीयूष गोयल बोले- भारत में आग लगाने की साजिश कामयाब नहीं होगी भाजपा ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर देश में अराजकता फैलाकर मोदी सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। BJP ने दावा किया कि राहुल गांधी विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने X पर पोस्ट में लिखा- राहुल गांधी और उनके ‘साथी’ पूरे देश में ‘हिंसा भड़काने’ की कोशिश कर रहे हैं। भारत के प्रति उनकी नफरत इतनी गहरी है कि वे देश में कुछ भी सकारात्मक होते हुए देख ही नहीं सकते। इस देश के लोग समझदार हैं। वे राहुल गांधी, विपक्ष और उस ‘टूलकिट गैंग’ की असली फितरत को पूरी तरह समझते हैं, जो राष्ट्रीय हितों के खिलाफ काम कर रहा है। बार-बार, लोगों ने इन तत्वों को करारा जवाब दिया है। भारत को आग के हवाले करने की ‘INDI गठबंधन’ की साजिश कभी कामयाब नहीं होगी। ‘टूलकिट गैंग’ शब्द भारत में खास तौर पर 2021 किसान आंदोलन के दौरान चर्चा में आया। उस समय स्वीडन की सोशल एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने ‘Toolkit Document’ नाम का एक डॉक्यमेंट शेयर किया था। ग्रेटा को विपक्ष ने काफी समर्थन दिया था। भाजपा ने आरोप लगाया कि टूलकिट गैंग अभियान चलाने, नैरेटिव बनाने या विरोध प्रदर्शन को ऑनलाइन बढ़ाने का काम करता है। संबित पात्रा बोले- आपके विदेशी आका देश को नुकसान नहीं पहुंचा सकते भाजपा सांसद संबित पात्रा ने भी कांग्रेस नेता पर देश में दंगे भड़काकर मोदी सरकार को सत्ता से हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया। पात्रा ने कहा- राहुल गांधी की टिप्पणियों से यह बिल्कुल साफ हो गया है कि वह भारत में लोकतंत्र को खत्म करने के इरादे से, जॉर्ज सोरोस जैसे अपने आकाओं और विदेशी कंपनियों के इशारे पर एक विदेशी एजेंडा चला रहे हैं। देश की जनता समझदार है। भारत के लोगों में एक आध्यात्मिक चेतना है। क्या आप भारत के लोगों को उकसाकर दंगे भड़का पाएंगे? नहीं, राहुल जी। आपने देखा ही है कि पश्चिम बंगाल और असम (विधानसभा चुनावों) में क्या हुआ। भारत में संविधान का राज चलता है और लोकतंत्र की जीत होती है। यह भारत के 140 करोड़ लोगों की सरकार है। आपके विदेशी आका, जिनमें सोरोस भी शामिल हैं, इस देश को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकते। 23 मई: राहुल की बैठक में 3 बड़ी बातें; बोले- कांग्रेस पार्टी मुस्लिम शब्द से परहेज न करे ————————- ये खबर भी पढ़ें… NDA की राज्यसभा में एक सीट घट सकती है: कांग्रेस-JMM को एक सीट का फायदा 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव होगा। चुनाव आयोग (EC) ने शुक्रवार को यह ऐलान किया। इस चुनाव में NDA को राज्यसभा की एक सीट गंवानी पड़ सकती है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष को तीन सीटों का फायदा होने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सेंसेक्स 200 अंक चढ़कर 76,400 पर पहुंचा:निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी, ये 23,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

हिमाचल सरकार की चेतावनी के बावजूद HRTC कर्मचारी करेंगे हड़ताल:आज रात 12 बजे से नहीं चलेगी सरकारी बसें, 656 ड्राइवरों के वॉक-इन-इंटरव्यू

red and white modern breaking news youtube thumbnail

होर्मुज में फंसे 11,000 नाविकों का रेस्क्यू शुरू:US-ईरान मिलकर काम कर रहे; अमेरिकी विदेश मंत्री पीस डील पर UAE को मनाने पहुंचे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में उद्योग भवन के पास झुग्गियों में आग लगी, 20 दमकल गाड़ियां पहुंचीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

लखनऊ अग्निकांड- कपल की शादी होने वाली थी:एनिमेशन आर्टिस्ट की भूखे पेट मौत, जान गंवाने वाले युवाओं की कहानी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

राजस्थान में प्री-मानसून में सामान्य से 41% ज्यादा बारिश:मानसून अगले 3 दिनों में एमपी-यूपी पहुंचेगा; बिहार में बिजली गिरने से 3 की मौत

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });