बिलासपुर/रायपुर : छत्तीसगढ़ के थानों में गुंडे-बदमाशों के साथ-साथ अब कबाड़ कारोबारियों का रसूख भी सुर्ख़ियों में है|उनकी थानों में पुलिस के साथ “चाय पर चर्चा” महकमे में कमाई के नए पैगाम के रूप में देखी जा रही है|पुलिस के साथ थाने में “पैर पसार” कर बैठे कबाड़ियों का रसूख सोशल मीडिया में किसी “गार्ड ऑफ ऑनर” से कम नहीं आंका जा रहा है | हालाँकि,“चाय पर चर्चा” उन पुलिस कर्मियों पर भारी पड़ गई है,जिन्होंने थाने में कबाड़ कारोबारियों की ”तीमारदारी” में कोई कमी नहीं छोड़ी थी|वायरल तस्वीरों को संज्ञान में लेते हुए बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दो पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है| मामला बिलासपुर के कोनी थाने का बताया जाता है|सोशल मीडिया में वायरल तस्वीरों को देखकरआप हैरान हो जाएंगे| तस्वीरें साफ़ कर रही है,कि कबाड़ियों की स्थानीय थानों में ‘सेटिंग’ जबरदस्त और धंधा बाज़ार में फुल स्पीड में है| यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में 1 हज़ार करोड़ का “GST” घोटाला,सब्सिडी के नाम पर किसानों से 20 हज़ार नगदी के बजाए वसूले 11 लाख रुपए , FIR दर्ज़ कराने के बजाए दागी फर्म पर “GST” विभाग की मेहरबानी.. राज्य में कबाड़ के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती की खबरों के बीच ऐसी तस्वीरें सामने आई है,जिसके चलते महकमा खुद सवालों के घेरे में आ गया है। आखिर अवैध कारोबार के खिलाफ अभिया?
थाना-थाना सेटिंग, गली-गली कबाड़ ! पुलिस संरक्षण और ख़ातिरदारी ? कमीशन के खेल ने खोली सिस्टम की पोल, कबाड़ कारोबारियों की पहुंच देखकर उड़ जाएंगे होश…
By worldprime
On: मई 24, 2026 5:59 अपराह्न
---Advertisement---