रायपुर। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय (सीएमएचओ), दंतेवाड़ा ने स्टाफ नर्स सहित विभिन्न 23 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। सीएमएचओ की ओर से जारी 23 रिक्तियों में चिकित्सा अधिकारी (आरबीएसके) (केवल पुरुष) के 6, दंत शल्य चिकित्सक का 1, फिजियोथेरेपिस्ट के 4, फार्मासिस्ट का 1, स्टाफ नर्स (एसएनसीयू) के 5, तकनीकी सहायक-श्रवण बाधित बच्चे का 1, सचिव सहायक (एसएनसीयू) का 1 और सुरक्षा गार्ड के 4 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 4 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे सीएमएचओ की ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार बीएचएमएस/बीएएमएस/बीयूएमएस डिग्री, छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत एमडीएस या छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत बीडीएस, फिजियोथेरेपी (बीपीटी) में ग्रेजुएशन की डिग्री, 50 प्रतिशत अंकों के साथ फार्मेसी में डिग्री या डिप्लो?
सरकारी नौकरी, दंतेवाड़ा में 23 पदों पर निकली भर्ती…
By worldprime
On: मई 25, 2026 8:48 पूर्वाह्न
---Advertisement---